क्या बीपी की दवा हमेशा खानी पड़ती है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 17:20

ब्लड प्रेशन के मरीज को हमेशा दवा खानी पड़ती है, यह गलतफहमी है
हाइपरटेंशन साइलेंट किलर है। जिसे भी यह बीमारी है, उस पर यह धीरे-धीरे अटैक करता है। अगर लापरवाही हुई तो संभलने का मौका भी नहीं देता है और मरीज असमय मौत के मुंह में चला जाता है। इस बीमारी में लोग खुद लापरवाही करते हैं। जब हाई ब्लड प्रेशर की पुष्टि हो जाती है, तब डॉक्टरों की सलाह पर दवा लेना शुरू कर देना चाहिए। इसके बाद मरीज यह कहते हैं कि अभी कोई दूसरा उपाय बताइए, नहीं तो जिंदगी भर दवा लेनी होगी। इसी गलफत में पड़कर यह बीमारी गंभीर हो रही है। उक्त बातें कंसलटेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वरुण कुमार ने कही। वे वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 14090 से अधिक ब्लड प्रेशर होने पर मरीज को हाइपरटेंशन कहा जाता है।उन्होंने कहा कि ब्लड प्रेशर की बीमारी नियमित फिजिकल वर्क और हेल्थी फूड से कंट्रोल हो जाती है। फिर दवा लेने की जरूरत नहीं, पर समय-समय पर जांच जरूरी है। डॉ. कुमार ने बताया कि हाई बीपी से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक (लकवा), किडनी फेल्योर, ब्लाइंडनेस की बीमारी हो सकती है। हमारे देश में करीब 33 फीसदी शहरी और 25 फीसदी ग्रामीण लोग हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित है। यह एपिडेमिक की तरह है। 35 साल के बाद लोग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। जागरूकता की कमी के कारण यह समस्या बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि मोटापा, फास्ट फूड या जंक फूड का सेवन, अत्यधिक नमक का सेवन, किडनी, डायबिटीज की बीमारी के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ता है। महत्वपूर्ण बातय यह है कि लेकिन, 90 फीसदी लोगों में इस बीमारी का कारण अज्ञात है। उन्होंने यह भी कहा कि स्मोकिंग और अल्कोहल का नियमित सेवन भी जिम्मेवार है। जो लोग शराब पीते हैं, वे दो पैग ले सकते हैं। इससे हार्ट हेल्दी रहता है। इसके अलावा लोगों को ताजा फल, सब्जियों, मछली का सेवन अधिक करना चाहिए। यह शरीर की स्फूर्ति को बनाए रखते हुए शरीर को स्वस्थ रखता है। डॉक्टर के अनुसार, लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव कर हाइपर टेंशन से बच सकते हैं। इसमें फिजिकल एक्टिविटी का बड़ा हाथ है। साथ ही सकारात्मक सोच भी जरूरी है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info