क्या बुखार चिकनपॉक्स का लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Mon 28th Nov 2022 : 15:18

क्या बुखार चिकनपॉक्स का लक्षण है?
हां चिकनपॉक्स में बुखार होता है.
चिकनपॉक्स के लक्षण

चिकनपॉक्स के लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 10 से 21 दिन बाद शरीर पर दिखाई देने लगते हैं। इसमें शुरुआत आमतौर पर बुखार, सिरदर्द, भूख न लगना और थकान जैसे लक्षणों से शुरू होती है। चिकनपॉक्स के शुरुआती लक्षणों के दिखाई देने के 1 या 2 दिन बाद चेहरे, छाती और पीठ पर लाल रंग के दाने दिखाई देने लगते हैं और फिर पूरे शरीर में फैल जाते हैं। ये चकत्ते आपकी पलकों के पास, मुंह के अंदर और यहां तक कि प्राइवेट पार्ट पर भी दिखाई दे सकते हैं। शुरुआत में ये चकत्ते उभरे हुए होते हैं लेकिन बिगड़ने पर मवास से भरे फफोले में बदल जाते हैं। बाद में ये छाले खुल जाते हैं और सूख कर पपड़ी बन जाते हैं। अधिकांश लोग लगभग 4 से 7 दिनों तक इसके लक्षणों का अनुभव करते हैं।

गंभीर लक्षण, जिनके दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं:

102 डिग्री या उससे अधिक बुखार रहना। अगर 4 दिनों से अधिक समय तक बुखा रहता है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

चकत्तों में दर्द, सूजन या मवाद से भरे फफोले बन जाना।

तेज सिरदर्द या फिर भ्रम की स्थिति रहना।

बार-बार नींद आना।

नहाने और दवा लेने के बाद भी खुजली रहना।

निमोनिया (फेफड़ों में संक्रमण) के लक्षण - सांस लेने में कठिनाई, खांसी आदि।

एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) के लक्षण: उल्टी, तेज सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, नींद आना आदि।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info