क्या बिना जिम के सिक्स पैक मिल सकता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 13:54

सिक्स-पैक एब्स बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है लेकिन हां अगर आप जिम जा रहे हैं तो ये काम थोड़ा आसान हो जाता है और अगर नहीं जा रहे हैं तो घर पर भी बिना किसी जिम इक्विपमेंट के भी सिक्स पैक बनाए जा सकते हैं। आपके शरीर की अन्य मांसपेशियों की तरह, पेट की मांसपेशियां आपकी त्वचा के नीचे होती हैं।

बिना जिम इक्विपमेंट के बनाएं 6 पैक :-

माउंटेन क्लाइमबर ट्विस्ट ( MOUNTAIN CLIMBER TWIST)

अपने कोर की मांसपेशियों को काम पर लगाते हुए फुल प्लैंक की स्थिति में आ जाएं। अपने दाएं घुटने को अपनी बाएं कोहनी की ओर ट्विस्ट करें। ऐसा ठीक दूसरी एक्सरसाइज के साथ भी करें। हां इस बात का ध्यान रखें कि पैरों को स्विच करने से पहले फुल प्लैंक की स्थिति में आ जाएं।

लेफ्ट साइड प्लैंक विद लेग लिफ्ट (LEFT SIDE PLANK WITH LEG LIFT)

अपने बाएं पैर को सीधा रखते हुए अपनी बाएं ओर लेट जाएं। इस दौरान आपका दाहिना पैर बाएं पैर के नीचे होना चाहिए। अब अपने बाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं ताकि आपका शरीर एक डायग्नोल लाइन बना ले। अब धीरे धीरे अपना पैर ऊपर की ओर उठाएं। हां इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कमर झुके नहीं।

राइट साइड प्लैंक विद लेग लिफ्ट (RIGHT SIDE PLANK WITH LEG LIFT)

जैसा आपने ठीक ऊपर वाली एक्सरसाइज में किया ठीक उसी तरह अब अपने दाहिनी पैर का प्रयोग करें। बाकी सभी चीजें वहीं रहेंगी।

रिवर्स क्रंच (REVERSE CRUNCH)

अपने घुटनों को जोड़कर अपनी पीठ के बल लेट जाएं। पैरों को 90 डिग्री तक मोड़ें और फर्श पर लगाकर छुएं। अपनी हथेलियों को अपने बगल में रखें। अपने कूल्हों को फर्श से ऊपर उठाने के लिए अपने कोर का इस्तेमाल करें और अपने घुटनों को अपने सीने की तरफ खींचें। एक पल के लिए रुकें, फिर अपनी पीठ को फर्श से दबाते हुए नीचे की ओर झुकें।

प्लैंक अप (PLANK UP)

फुल प्लैंक की स्थिति में आ जाएं। अपनी दायीं कोहनी को चटाई तक नीचे ले जाएं, इसके बाद अपनी बायीं कोहनी के साथ भी ऐसा ही करें। अपनी दाहिनी कोहनी को सीधा करते हुए अपने दाहिने हाथ को चटाई पर रखें। फुल प्लैंक पर लौटने के लिए बाईं ओर से भी वही करें।

लाइंग लेग रेजेज (LYING LEG RAISES)

अपने घुटनों को मोड़कर पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को खोल लें। अपने दोनों हाथों को अपनी-अपनी साइड पर अपने कूल्हों के नीचे रखें। अब अपने एब्स के सहारे उठने की कोशिश करें और तब तक उठें जब तक 90 डिग्री का कोण नहीं बन जाता है। इस कोण पर आने के बाद एक पल के लिए रुकें और फिर धीरे-धीरे पैरों को खोलकर सीधे हो जाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info