क्या फूड पाइप कैंसर ठीक हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 13:04


यदि किसी मरीज का शुरूआती स्टेज में ही कैंसर के बारे में पता चल जाए तो उसकी सर्जरी करके उसे ठीक किया जा सकता है। यदि मरीज का कैंसर दूसरी या तीसरी स्टेज में हो या फिर कैंसर दूसरी जगह पर फैल गया होता है। ऐसे में मरीज को सर्जरी से पहले रेडिएशन थेरेपी या कीमोथेरेपी या फिर दोनों का संयोजन दिया जाता है।

आहार नली कैंसर का इलाज कैसे किया जाता ह

जब किसी व्यक्ति को गले से खाना निगलने में परेशानी महसूस हो और यदि ऐसा 10 से 15 दिन तक लगातार रहे तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसका पता लगाने के लिए आहार नली की एंडोस्कोपी से जांच की जाती है, जिसके बाद वहां से एक छोटा सा नमूना लेकर उस टुकडे की बायोप्सी की जाती है। जिससे पता चलता है कि आपको कैंसर है या नहीं। जिसके बाद कैंसर आहार नली से बाहर और जगहों पर तो नहीं फैल गया है, यह देखने के लिए सीटी स्कैन किया जाता है। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद इलाज शुरू किया जाता है। यदि किसी मरीज का शुरूआती स्टेज में ही कैंसर के बारे में पता चल जाए तो उसकी सर्जरी करके उसे ठीक किया जा सकता है। यदि मरीज का कैंसर दूसरी या तीसरी स्टेज में हो या फिर कैंसर दूसरी जगह पर फैल गया होता है। ऐसे में मरीज को सर्जरी से पहले रेडिएशन थेरेपी या कीमोथेरेपी या फिर दोनों का संयोजन दिया जाता है। जिससे उस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है और सर्जरी करके ठीक किया जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info