क्या दूध में बादाम डाल सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 13:39

बादाम और दूध दोनों ही सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। अगर इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाए, तो सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। बादाम और दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होती है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) भी बढ़ती है।

बादाम और दूध पीने के फायदे: -

बादाम और दूध पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह कॉम्बिनेशन त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। बादाम और दूध महिलाओं, पुरुषों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। साथ ही वजन बढ़ाने में भी कारगर होता है।

1. स्किन और बालों के लिए बादाम और दूध (Almond Milk Benefits for Skin and Hair)

बादाम और दूध स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होता है। लगभग 95 ग्राम बादाम में 24.9 मिलीग्राम विटामिन ई होता है।

2. कैल्शिमय से भरपूर बादाम और दूध (Almond Milk for Calcium)

आजकल हड्डियों से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिल रही है। अधिकतर महिलाएं इससे परेशान रहती हैं। ऐसे में बादाम और दूध का सेवन लाभकारी हो सकता है। बादाम और दूध में पर्याप्त कैल्शियम होता है, इससे हड्डियों मजबूत बनती हैं।

3. इम्यूनिटी बढ़ाए बादाम और दूध

बादाम और दूध दोनों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने के लिए भी पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। साथ ही बादाम और दूध में प्रोटीन भी पाया जाता है।

4. एनर्जी बढ़ाए बादाम और दूध

बादाम और दूध पीने से आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। थकान, कमजोरी महसूस होने पर बादाम और दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। नाश्ते में बादाम और दूध पीने से आप हमेशा ऊर्जावान बने रहेंगे, साथ ही आपको ताकत भी मिलेगी।

5. वजन बढ़ाने के लिए बादाम और दूध (Almond and Milk for Weight Gain)

बादाम और दूध का सेवन साथ में करने से आप अपना वजन भी बढ़ा (Weight Gain Diet) सकते हैं। जो लोग अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं, उन्हें अपनी डाइट में बादाम और दूध जरूर शामिल करना चाहिए। बादाम और दूध का शेक (Almond and Milk Shake) पीने से आप अपने वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info