क्या ठंडा पानी पीने से बुखार होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 14:05

शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले पाचन क्रिया को सही रखना बेहद ज़रूरी है। डॉक्टर यही कहते हैं कि डाइजेशन को सही रखें। आपने यह कहावत सुनी भी होगी कि ‘पहला सुख निरोगी काया’। स्वस्थ शरीर होने से ही दिमाग स्वस्थ होता है। स्वस्थ रहने की पहली शर्त है आपकी पाचन शक्ति का सुदृढ़ होना। भोजन के सही डाइजेशन के अभाव में शरीर अस्वस्थ हो जाता है, मस्तिष्क शिथिल हो जाता है और कार्यक्षमता प्रभावित होती है। जिस प्रकार व्यायाम में अनुशासन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार भोजन में भी अनुशासन महत्वपूर्ण है। अधिक खाना, अनियमित खाना, देर रात तक जागना, ये सारी स्थितियां आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करती हैं। अतः यह आवश्यक हो जाता है कि पाचन शक्ति को दुर्बल होने से बचाएं। पाचन तंत्र की दुर्बलता दूर करने के गर्म पानी पिएं, जो आपकी पाचन क्रिया को सही रखेगा।
गर्म पानी के फायदे-
1-गर्म पानी पीने से शरीर के हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। सुबह खाली पेट और रात को खाने के बाद गर्म पानी पीने से पाचन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं।
2-गर्म पानी से कब्ज और गैस जैसी समस्याएं नहीं होतीं। भूख बढ़ाने में भी एक गिलास गर्म पानी बहुत फायदेमंद है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info