क्या एंजाइटी का इलाज संभव है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:06

एंजाइटी (Anxiety) का इलाज दवाओं और काउंसलिंग दोनों के मिले-जुले इस्तेमाल से किया जा सकता है. सही इलाज से एक न एक दिन ये एंजाइटी (Anxiety) आपसे जरूर दूर हो सकती है.

एंग्जायटी (Anxiety) का इलाज-

1.) व्यक्ति को चिंता किसी भी चीज से किसी भी समय हो सकती है लेकिन अगर सही समय पर उसका इलाज न किया जाए तो यह अवसाद का रूप ले सकती है और पीड़ित व्यक्ति को घबराहट और चिंता के दौरे पड़ सकते हैं।

2.) हम इस समस्या से छुटकारा पा सकते है परन्तु इस समस्या की गंभीरता को कम नहीं समझना चाहिए। अगर एंग्जायटी (Anxiety) के एक भी लक्षण से आप, आपके परिवार का कोई व्यक्ति या जान पहचान का कोई इंसान पीड़ित है तो सबसे अच्छा यही है कि इलाज के लिए आप किसी अच्छे चिकित्सक, मनोचिकित्सक या मनोवैज्ञानिक की मदद लें।

3.) एंग्जायटी (Anxiety) का इलाज दवाओं और काउंसलिंग दोनों के मिले-जुले इस्तेमाल से बेहद आसानी से किया जा सकता है।

4.) एंग्जायटी (Anxiety) की समस्या होने पर उसका हल ये नहीं है कि आप उसे अंतिम सत्य मानकर बैठ जाएं। हिम्मत करके समस्या का सामना करें। एक न एक दिन ये एंजाइटी (Anxiety) आपसे जरूर दूर हो जाएगी।

5.) सावधान रहने और चिंता करने में बहुत अंतर है! सावधान रहने का मतलब जागृत होना है जबकि चिंता करने का मतलब विचारों को गहराई से सोचते रहना है जो आपको अंदर ही अंदर से खा जाती हैं इसलिए सावधान रहिए चिंतित नहीं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info