क्या एनीमिया गंभीर बीमारी है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:30

एनीमिया एक चिकित्सा स्थिति है जिसमें रेड ब्लड सेल्स की गिनती या हीमोग्लोबिन का स्तर, सामान्य स्तर से नीचे चला जाता है। यह आमतौर पर रेड ब्लड सेल्स में कमी या रेड ब्लड सेल्स के नष्ट होने से होता है। ऐसे में शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए स्वस्थ रेड ब्लड सेल्स उपलब्ध नहीं होते हैं। एनीमिया की समस्या, व्यक्ति को कमजोर और थका हुआ बनाती है।

एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, थकान महसूस होती है और त्वचा का रंग पीला हो सकता है। एनीमिक स्थिति टेम्पोरेरी या परमानेंट हो सकती है और यदि इसका इलाज न किया जाये तो यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। आमतौर पर यह आयरन की कमी के कारण होता है जिससे हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है। लेकिन अन्य कारक भी हैं जैसे विटामिन की कमी, अन्य बीमारियां जो एनीमिया का कारण बन सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info