कंधे और गर्दन की मांसपेशियों में दर्द के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:27

सबसे पहले तकिया बदल दें:

आपको ऐसे तकिए का इस्तेमाल करना चाहिए जो गर्दन और पीठ को आराम दें। कंधों और पीठ के दर्द का कारण आपका तकिया हो सकता है। आप जिस तकिए पर सो रहे हैं वो तकिया आपके दर्द का कारण हो सकता है। कई बार तकिए के अंदर का मटेरियल फट जाता है तो तकिया का शेप बिगड़ जाता है जो पीठ में दर्द का सबसे बड़ा कारण है। अपनी स्लीपिंग पोजीशन के मुताबिक ही आप अपने तकिए का चुनाव करें।

कमर के नीचे रखें तौलिया:

अगर सोते समय पीठ में दर्द रहता है तो तौलिए का एक रोल बनाकर पीठ के नीचे लगाएं और फिर सोए। तौलिया लगाने से दर्द से आराम मिलेगा साथ ही आपको नींद भी अच्छी आएगी।

घुटनों के बीच में तकिया लगाकर सोए:

दोनों घुटनों के बीच तकिया रखकर सोने से आपको दर्द से आराम मिलेगा और नींद भी सुकून से आएगी। घुटनों के बीच तकिया आपकी रीढ़ और हिप्स को बेहतर स्थिति में रखने में मदद करेगा।

स्‍ट्रेचिंग और एक्‍सरसाइज करें:

लगातार पीठ और कंधे के दर्द से परेशान हैं तो आप सबसे पहले अपना लाइफस्टाइल चेंज करें। स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करने की आदत डाले। पीठ में ज्यादा दर्द रहने पर आप कोब्रा पोज, काओ पोज, चाइल्‍ड पोज जैसी स्‍ट्रेचिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉकिंग, जॉगिंग को अपनी लाईफ में जरूर शामिल करें। यह एक्सरसाइज मसल्‍स की स्टिफनेस दूर करेगी और जल्द ही आपको आराम भी मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info