कच्चा लहसुन खाने से क्या नुकसान है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 14:13

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे तभी हो सकते हैं, जब इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए। वहीं, अधिक मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

लहसुन खाने के नुकसान

जिन्हें लहसुन से एलर्जी की समस्या है, वे खाली पेट लहसुन का सेवन न करें। इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है।

अधिक मात्रा में लहसुन के सेवन से सांस और शरीर से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है।

अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन ब्लीडिंग की समस्या को भी बढ़ा सकता है। अगर कोई एंटीकोगुलेंट (रक्त पतला करने वाला) लेता है या किसी की सर्जरी होनी है, तो ऐसे लोगों को लहसुन के सेवन से परहेज करना चाहिए।

अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन एसिडिटी का कारण बन सकता है।

इसके अलावा, अगर लहसुन का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए, तो यह अपच, मतली, उल्टी, दस्त की समस्या और गैस की समस्या को उत्पन्न कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info