किन खाद्य पदार्थों से लकवा होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:59

लकवे के मरीजों को न दें ये फूड (Avoid these food for paralysis patients)

लकवे के मरीजों को मैदा नहीं खाना चाहि‍ए। नूडल्‍स, पास्‍ता जैसी चीजों में मैदा होता है इन्‍हें अवॉइड करें। इसके अलावा अरहर की दाल, चना भी उनके ल‍िए लाभदायक नहीं होता। लकवे के मरीजों को तेल, घी, नमक, पूरी, समोसा, चाट-पकौड़ा, मक्‍खन, आइसक्रीम, दूध की चाय या काफी का सेवन नहीं करना चाहि‍ए। इसके अलावा हैवी फूड जैसे छोले, राजमा, सोयाबीन, पनीर, चॉकलेट भी अवॉइड करें। तला हुआ भोजन, नॉनवेज, नॉनवेज सूप, कोल्‍ड ड्रिंक, शराब, पैक्‍ड फूड पर तो सख्‍त मना हैं। लकवे के मरीजों की डाइट में गेहूं, जौ, बाजरा होना चाह‍िए। दालों में मूंग दाल शाम‍िल कर सकते हैं। इसके अलावा गोभी, ब्रोकली, अंगूर, हल्‍दी, सेब, पपीता, संतरा, तरबूज आद‍ि खाने के लि‍ए दे सकते हैं। लकवे से ग्रस‍ित मरीज नार‍ियल पानी, ग्रीन टी, जैतून का तेल, बादाम, अदरक, लहसुन खा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info