किडनी स्टोन में कौन सा फ्रूट खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:02

गुर्दे की पथरी तब बनती है जब किसी व्यक्ति का मूत्र उत्पादन कम हो जाता है। ऐसे में कई बार हमारी खराब लाइफस्टाइल और डाइट इस समस्या को और बढ़ाती है। जब गुर्दे में बड़ी संख्या में कुछ खनिज होते हैं जो आपस में चिपक जाते हैं और पथरी बन जाते हैं। जैसे कि कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन्स, कैल्शियम फॉस्फेट, यूरिक एसिड स्टोन्स और सिस्टीन स्टोन्स। ऐसे में हमें उन खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए जिसमें कि ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा हो, प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो या फिर प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो। इसके अलावा पानी की कमी भी पथरी का कारण बन सकती है। इसी बारे में हमने लखनऊ डाइट क्लीनिक की एक्सपर्ट अश्वनी कुमार से भी बात की, जिन्होंने बताया कि क्या खाएं और क्या ना खाएं।
पथरी होने पर कौन सा फल खाएं
1. पानी वाले फल खाएं

पानी से भरपूर फूल जैसे कि नारियल पानी, तरबूज और खरबूज आदि खाएं। दरअसल, ये पथरी को पिघलाने में मदद करता है और इसे पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए आपको ज्यादा से ज्याद पानी वाले फल का सेवन करना चाहिए। आप इन्हें सीधे खा सकते हैं या फिर इनका जूस बना कर पी सकते हैं।
2. खट्टे फलों का सेवन

खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो कि पथरी को पिघलाता है। खट्टे फलों और जूस में साइट्रिक एसिड होता है। इसकासाइट्रेट कैलशियम से बंध कर पथरी के निर्माण को रोकता है, जिससे यह ऑक्सालेट से बंध नहीं पाता और पथरी बन जाता है। ऐसे में आपको साइट्रिक एसिड से भरपूर फल संतरा, मौसंबी, अमरूद और अंगूर का सेवन पथरी को कम करने में मददगार है।
3. कैल्शियम से भरपूर फलों का सेवन

कैल्शियम से भरपूर फलों का सेवन पथरी में फायदेमंद है। ऐसे में कई बार उच्च कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थों और सामान्य डेयरी सेवन से कैल्शियम पथरी बनने के आपके जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा आप कुछ कैल्शियम से भरपूर फल खा सकते हैं, जैसे कि जामुन, कीवी, अंजीर और काले अंगूर खाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info