किडनी में पथरी होने पर क्या क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:22

किडनी स्टोन होने पर क्या खाएं-

ज्यादा-से-ज्यादा लें तरल पदार्थ

क‍िडनी स्टोन की श‍िकायत होने पर एक दिन में कम-से-कम 12 गिलास पानी पीने की कोशिश करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें। पानी स्टोन बनाने वाले कैम‍िकल को गलाने में मदद करता है।

सिट्रस एस‍िड वाली चीजों का सेवन करें

खट्टे फल और उनके रस स्वाभाविक रूप से सिट्रस के कारण क‍िडनी स्टोन को कम करने या रोकने में मदद कर सकते हैं। नींबू, संतरे और अंगूर सिट्रस के अच्छे स्रोत हैं। संतरे का जूस, मौसमी का जूस, ताजा नींबू पानी, फलों का ताजा रस विशेष रूप से पिएं।

तुलसी का सेवन करें

तुलसी की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो यूरिक एसिड के लेवल को स्थिर करने में सक्षम होते हैं, जिसके कारण किडनी में स्टोन नहीं बन पाते। तुलसी की पत्तियों में पाया जाने वाला ऐसिटिक एसिड किडनी के स्टोन को पिघलाने और खत्म करने में मदद करता है। प्रतिदिन एक चम्मच तुलसी का रस पीने से किडनी के स्टोन दूर करने में मदद मिलती है।

विटामिन-डी करेगा कैल्शियम एब्जॉर्ब करने में मदद

साथ ही रोजाना के खाने में विटामिन-डी की उच्च मात्रा वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करना न भूलें। विटामिन-डी शरीर को ज्यादा कैल्शियम एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। यह फैटवाली मछलियों, जैसे- सालमन समेत अंडे की जर्दी और पनीर में पाया जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info