किडनी में पथरी होने पर क्या क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:16

एनिमल प्रोटीन न खाएं

अंडा, मछली, लाल मांस, सुअर का मांस, जानवरों के अंदरूनी अंग आदि का सेवन न करें।
कैलशियम ऑक्सलेट वाले किडनी स्टोन में दूध से बनी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। दूध, पनीर, घी, मक्खन आदि का सेवन न करें।

किडनी में स्टोन होने पर क्या न खाएं-

कोल्ड ड्रिंक और कैफीन का न करें सेवन

डिहाइड्रेशन की एक वजह कैफीन भी होती है, इसलिए किडनी में स्टोन होने पर बहुत ज्यादा चाय और कॉफी पीना बंद कर दें। कोल्ड ड्रिंक पीना भी अवॉइड करें। इसमें मौजूद फॉस्फोरिक एसिड से स्टोन होने का खतरा ज्यादा रहता है।

नॉनवेज से करें परहेज

नॉनवेज खाद्य पदार्थों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। किडनी में स्टोन की समस्या होने पर अपने भोजन में प्रोटीन की मात्रा को कम कर दें। ज्यादा प्रोटीन से किडनी पर विपरीत असर पड़ता है। ज्यादा प्रोटीन के सेवन से यूरिन में सामान्य स्थिति से कहीं ज्यादा कैल्शियम बाहर निकल जाता है।

प्रोटीन युक्त भोजन में मौजूद प्यूरीन के कारण नॉनवेज के सेवन से पथरी के मरीज के शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है, नतीजतन स्टोन का आकार बड़ा हो जाता है।

नमक का सेवन कम करें

किडनी में स्टोन की समस्या होने पर नमक कम खाएं। टमाटर का रस, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ, चाइनीज और मैक्सिकन भोजन और रिफाइंड खाद्य पदार्थ में नमक बहुत उच्च मात्रा में होते हैं। कम नमक या अनसाल्टेड खाद्य पदार्थों को खाएं।

विटामिन-सी और ऑक्सलेट वाली चीजों से रहे दूर

पथरी की शिकायत होने पर ऐसी चीजों के सेवन से बचें, जिनमें ऑक्सलेट और विटामिन-सी पाए जाते हैं। ऑक्सलेट कैल्शियम को जमा कर लेता है और यूरीन में नहीं जाने देता है। पालक, साबुत अनाज, चॉकलेट, टमाटर में ऑक्सलेट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इन्हें खाने से बचें। विटामिन-सी के ज्यादा सेवन से भी स्‍टोन बनता है। इसलिए विटामिन-सी का एक निश्चित मात्रा में सेवन करें। टमाटर के बीज, बैंगन के बीज, चौलाई, आंवला, सोयाबीन, अजमोद, चीकू, कद्दू, सूखे बींस, कच्चा चावल, उड़द की दाल और चने का ज्यादा सेवन करने से स्टोन की समस्या बढ़ सकती है।

हाई फॉस्फोरस वाले पदार्थों को कहें न

हाई फास्फोरस वाले पदार्थ चॉकलेट, नट्स, कार्बोनेटेड ड्रिक्स, दूध और दूध से बने पदार्थ दही, पनीर , मक्खन, सोया पनीर, सोया दही, फास्ट फूड, टॉफी, कैन सूप, नूडल, फ्राई फ़ूड, जंक फ़ूड, चिप्स का सेवन किडनी में स्टोन होने पर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मूंगफली,काजू, किशमिश, मुनक्का जैसे ड्राई फूट के सेवन से परहेज करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info