काजू बादाम किशमिश खाने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:19

काजू, बादाम और किशमिश एक साथ खाने के 9 फायदे - Kaju, Badam, Aur Kishmish Ek Sath Khane Ke Fayde
मेवे का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मेवे में मौजूद विटामिन्स शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। मेवे में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे कि विटामिन ई, कैल्शियम, प्रोटीन (Protein), कार्बोहाइड्रेट, फाइबर (Fiber), कॉपर, मैंगनीज, फास्फोरस, मैग्नेशियम और ज़िंक जैसे मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते है। इसके अलावा, थायमिन, विटामिन बी6 , विटामिन के, आयरन , पोटेशियम भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। वहीं, अगर हम काजू, बादाम, और किशमिश एक साथ खाते हैं, तो इसके अनेक फायदे हमें मिलते हैं। तो आइए जानते हैं, इन तीनो को साथ में खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।
काजू, बादाम और किशमिश एक साथ खाने के फायदे

दिमाग को रखे स्वस्थ (Keep mind healthy) - काजू (Cashew) बादाम (Almond) किशमिश (Raisin) को एक साथ खाने से दिमाग को ठंडक मिलती है। साथ ही इसके सेवन से दिमाग तेज भी होता है। अक्सर लोग बच्चों को इसका सेवन करने कहते हैं लेकिन इसका सेवन सभी को करना चाहिए। जिससे दिमाग हमेशा स्वस्ठ बना रहे।

पाचन तंत्र को सुधारे (Improve digestive system) - काजू, बादाम, किशमिश का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत भी बनाता है। दरअसल ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जिसके चलते पाचन तंत्र बहुत मजबूत हो जाता है और जिस किसी को भी कब्ज की समस्या होती रहती है। उसे भी इसके सेवन से आराम मिलता है।

स्किन बनाए ग्लोइंग (Make skin glowing) - काजू, बादाम, किशमिश के सेवन से स्किन ग्लो करने लग जाती है। यही नहीं इसके सेवन से पिंपल्स की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। दरअसल, ड्राई फ्रूट्स में विटामिन इ की मात्रा पाई जाती है,जो चेहरे को साफ और सुंदर बनाती है।

वजन को करे संतुलित (Balance the weight) - ज्यादा वजन किसी को पसंद नहीं होता। वजन को संतुलित बनाए रखने के लिए काजू, बादाम, किशमिश का सेवन करना होगा। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जिसके चलते वजन नहीं बढ़ता।

ताकत के लिए (For strength) - काजू, बादाम, किशमिश का सेवन ताकत प्रदान करता है। यही नहीं जिन लोगों को खून की कमी होती है। उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इनमें आयरन होता है। जो खून को बढ़ाने में मदद करता है और कमजोरी को भी कम करता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को करे कम (Reduce bad cholesterol) - आज के समय में लोग तरह तरह का खाने का सेवन करते हैं। जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या को देखा जा सकता है। यदि हम चाहते हैं कि हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की जागह गुड कोलेस्ट्रॉल हो तो रोजाना काजू, बादाम, किशमिश का सेवन करना चालू कर दें। क्योंकि ये बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

बालों के लिए फायदेमंद (Beneficial for hair) - काजू, बादाम, किशमिश के सेवन से बालों की खूबसूरती बढ़ती है। यही नहीं इनके सेवन से बाल लंबे, काले और घने होते हैं। अगर बालों को चाहते हैं खूबसूरत बनाना तो रोजाना खाएं काजू, बादाम, किशमिश।

दांतो और मसूडों के लिए (For teeth and gums) - दांतो की मजबूती के लिए काजू, बादाम, किशमिश खाना चाहिए। काजू में मौजूद कैल्शियम दांतो की मजबूती के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसके रोजाना सेवन से दांतो को मजबूती प्रदान करती है।

हड्डियों की मजबूती के लिए (For bone strength) - काजू, किशमिश, बादाम को साथ में सेवन करने से हड्डियों (Bones) को भी मजबूती मिलती है और कमजोर हुई हड्डियों में वापिस ताकत भी आती है। इसलिए नियमित तौर पर इनका सेवन करें।

ड्राई फ्रूट्स (Dry fruits) का सेवन सेहत के लिए लाभदायक तो होता ही है। लेकिन अगर आप इसका सही तरीके से सेवन करें। ड्राई फ्रूट्स को रात में पानी में भिगो कर रखें, और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। ऐसा करने से ड्राई फ्रूट्स शरीर को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं, और दिमाग को ठंडक भी पहुंचाते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info