काली खांसी कैसे ठीक होती है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 17:16

काली खांसी के लक्षण

काली खांसी के तीन चरण हैं। इनमें छींकना, दस्त, हल्का बुखार, नाक से पानी टपकना, थकान, भूख में कमी और लगातार खांसी है। जब काली खांसी दूसरे चरण में रहती है, तो गले में घरघराहट होती है। साथ ही सीटी जैसी आवाज निकलती है। तीसरे लक्षण में आराम मिलने लगता है।

लहसुन और शहद

इसके लिए लहसुन की कलियों को कूचकर शहद के साथ सेवन करें। वहीं, लहसुन की कलियों के रस को शहद के साथ सेवन करने से भी काली खांसी में आराम मिलता है।



अदरक और शहद

आयुर्वेद में अदरक को दवा माना जाता है। इसके लिए अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें और शहद के साथ सेवन करें। इस उपाय को करने से काली खांसी से निजात मिलता है।

हल्दी और दूध

डॉक्टर्स हमेशा सर्दी, खांसी और फ्लू में हल्दी दूध पीने की सलाह देते हैं। खासकर कोरोना काल में हल्दी-दूध के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके लिए रात में सोते समय हल्दी दूध जरूर पिएं। इससे काली खांसी की समस्या दूर हो जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info