कान छिदवाने के बाद अगर पक जाए तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 13:20

नाक-कान छिदवाने के बाद संक्रमण दूर करने के उपाय

नारियल का तेल- अगर आपने कान-कान छिदवाएं हैं तो उसमें नारियल का तेल हल्का गर्म करके लगाते रहें. इससे दर्द में आराम मिलेगा और त्वचा पकेगी नहीं. इससे संक्रमण भी दूर होगा. अगर कभी आर्टिफिशियल चीजें पहनने से भी स्किन पक जाए तो आप सिर्फ तेल लगाकर ठीक कर सकते हैं.

नीम की डंडी- नीम में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे संक्रमण दूर रहता है. अगर आपने पियर्सिंग कराई है और वो पक रही है तो आप उसमें नीम की सूखी और पतली डंडी डाल सकते हैं. इससे छेद बंद नहीं होगा और ठीक होने पर नोज रिंग पहन लें.

ओस की बूंद- अगर आपके छिदे हुए कान में दर्द हो या फिर सूजन आ गई हो तो आप सुबह-सुबह ओस की बूंदे उस जगह पर लगा लें. इससे संक्रमण दूर होगा और दर्द में आराम मिलेगा.

सरसों का तेल- सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे कान या नाक के छेद में आई सूजन दूर हो जाती है. अगर दर्द है तो उसमें भी राहत मिलती है. आप हल्का गर्म करके सरसों का तेल लगाएं. सिर्फ 4-5 दिन में आपको आराम मिल जाएगा.

वार्म कंप्रेस- वार्म कंप्रेस से सूजन दूर हो जाती है. इसके लिए कॉटन के कपड़े को गर्म पानी में भिगो लें और इससे नाक-कान की सिकाई करें. इससे दर्द में आराम मिलेगा. वार्म कंप्रेस के बाद कान को सूखा रखें. इससे 2-3 दिन में ही आराम मिल जाएगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info