कान में सीटी की आवाज क्यों आती है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 15:41

कान में सीटी बजने के कई कारण (Causes of Tinnitus) हो सकते हैं, जैसे उम्र संबंधित सुनाई ना देने की समस्या, कान में ब्लॉकेज होना, कानों में इंफेक्शन होना, सिर या गर्दन में चोट लगना, किसी दवा का सेवन करना आदि.

कान में आवाज आना और बहरेपन में संबंध


कान बजना खुद में कोई बीमारी नहीं है। बल्कि, यह एक लक्षण है, जिससे पता चलता है कि आपके ऑडिटरी सिस्टम में कुछ खराबी आ गई है। ऑडिटरी सिस्टम में कान, इनर ईयर और दिमाग को जोड़ने वाली ऑडिटरी नर्व और साउंड को प्रोसेस करने वाला दिमाग का हिस्सा शामिल होता है। कान बजने की समस्या कान में वैक्स जमने जैसे सामान्य से कारण की वजह से हो सकती है। लेकिन, कई बार यह दूसरी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। जैसे-


कान और साइनस का इंफेक्शन
ब्रेन ट्यूमर
महिलाओं में हॉर्मोनल चेंज
थायरॉइड असामान्यता
दिल या रक्त वाहिकाओं की बीमारी
तेज आवाज की वजह से होने वाला बहरापन

कान में आवाज आना तेज साउंड की वजह से होने वाले बहरेपन का संकेत भी हो सकता है। क्योंकि, कान में आवाज आने की समस्या का सबसे आम कारण तेज साउंड के संपर्क में आना होता है। कान में आवाज आने की समस्या से परेशान 90 प्रतिशत लोगों को किसी न किसी स्तर का तेज साउंड की वजह से होने वाला बहरापन होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info