कान दर्द को रोकने के लिए मैं क्या उपयोग कर सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:55

किसी भी वजह से कान में है दर्द, तो ये घरेलू नुस्‍खे देंगे आपको इंस्टेंट रिलीफ

कान का दर्द बहुत कष्टदायक हो सकता है। ऐसे में तुरन्त राहत के लिए कुछ घरेलू नुस्खे जान लें, ताकि जरूरत के समय आप दर्द से छुटकारा पा सकें।

कान में दर्द कभी भी, कहीं भी हो सकता है और इसके पीछे कई कारण होते हैं। बैक्टीरिया इंफेक्शन से लेकर कान में फोड़ा या दांत का दर्द भी कान के दर्द के लिए दोषी हो सकता है। कान के दर्द के लिए ईयर ड्रम पर जमा वैक्स भी जिम्मेदार हो सकता है। कारण कुछ भी हो, आप तुरन्त डॉक्टर के पास नहीं जा सकती हैं। और इस अंतराल में कान का दर्द बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। ऐसे में ये घरेलू नुस्खे आपके काम आएंगे।
1. गर्म सिकाई और ठंडी सिकाई

कान में किसी भी तरह का दर्द हो, सिकाई हमेशा ही कारगर होती है। गर्म और ठंडी सिकाई को बारी- बारी से करें। पहले एक कपड़े को प्रेस की मदद से गर्म करें और उसे 5 मिनट कान पर रखें। इसके बाद 5 मिनट आइस पैक लगाएं। आपको एक से दो बार में ही आराम मिल जाएगा।
गर्म सेंक से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ठंडे से नसें सुन्न हो जाती हैं। इससे दर्द में तुरन्त राहत मिलती है।
2. लहसुन का तेल

लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती हैं जो सूजन कम करता है। यही कारण है कि लहसुन कान के दर्द से राहत देने में कारगर है। लहसुन में एंटीबायोटिक प्रॉपर्टी भी होती हैं जिससे किसी भी इंफेक्शन के कारण होने वाले दर्द में आराम मिलता है।


एक चम्मच सरसों या तिल के तेल को हल्की आंच पर गर्म करें और उसमें दो से तीन महीन कटे लहसुन डाल दें। लहसुन के भूरा होने तक तेल को गर्म करें और फिर इसे छान लें। तेल को गुनगुना होने दें और फिर कान में डाल लें। इसके बाद कान को रुई से बन्द कर दें। आपको 10 मिनट में ही आराम मिल जाएगा।
3. अदरक का रस

अदरक में भी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती हैं जो कान के दर्द से आराम देने में सहायक है। अदरक का रस निकाल कर उसे उंगली या कॉटन बॉल की मदद से कान के बाहरी हिस्से पर लगाएं। ध्यान रखें, इसे कान के अंदर नहीं डालना है। आप लहसुन ही तरह ही अदरक का भी तेल बना सकती हैं।

4. गर्दन की एक्सरसाइज

हमारे कान गले से अंदर से जुड़े होते हैं। कई बार किसी नस के दब जाने से भी काम मे दर्द हो सकता है। इससे राहत के लिये गर्दन स्ट्रेच करना आरामदायक हो सकता है।
सबसे पहले तो दोनों पैरों के जमीन पर रख कर सीधे बैठ जाएं।
फिर गर्दन को आगे और पीछे धीरे धीरे रोटेट करें। इसके बाद गर्दन को गोल गोल घुमाएं और स्ट्रेच करें। इसे 5 से 6 बार करने से आपको आराम मिल जाएगा।

5. पेन किलर्स का ले सकती हैं सहारा

आप ओवर द काउंटर दवा जैसे इबुप्रोफेन या एसिटामिनोफेन के सेवन से भी आपको कान के दर्द में त्वरित आराम मिलता है।
अगर बच्चों को दवा दे रही हैं तो डॉक्टर से सही डोज पूछ लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info