कसरत करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 08:56

व्यायाम का अर्थ होता है 'कसरत' करनाI व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ

स्पष्टीकरण

व्यायाम यानि कसरत हम मनुष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है , जिसे हम नियमित रूप से करना चाहिए | नियमित रूप से व्यायाम करने के अपने ही फायदे है | व्यायाम के मदद से हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते है और रोग रहित रखते है | कई सारे रोग तो , नियमित व्यायाम करने से ही दूर हो जाते है | व्यायाम करते समय हमें कई सावधानी को नजर में रखते हुए , व्यायाम करना चाहिए | हमें एक ही दिन में अत्यधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए | इससे हमारा शरीर को चोट पहुंचेगा और हमारा शरीर दुखने लगेगा | व्यायाम करने से पहले अपने शरीर को गर्म कर लेना चाहिए | अतः इसी प्रकार व्यायाम करने के पश्चात शरीर को शांत अवस्था में लाने हेतु हमें खिंचाव वाला व्यायाम करना चाहिए जिसे अंग्रेजी में स्ट्रेचिंग कहते है |


व्यायाम करते समय हमें सावधानियां बरतनी चाहिए जैसे :

हमें व्यायाम हर रोज करना चाहिए |
नियमित रूप से व्यायाम करने के अपने ही फायदे है |
शुरुआती शुरुवाती दौर में किसी के सलाह और देखरेख में ही व्यायाम करना चाहिए |
व्यायाम करने का सबसे अच्छा समय होता है खाली पेट आमतौर पर सुबह या शाम |
एक ही दिन में अत्यधिक व्यायाम नहीं करना चाहिएI
पहले सरल व्यायाम करना चाहिए फिर हमें जटिल व्यायाम को अपनाना चाहिए |
व्यायाम करने से पहले अपने शरीर को गर्म कर लेना चाहिएI
वही व्यायाम करना चाहिए जिससे आपको लाभ हो |


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info