कमजोर दृष्टि का लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:11

ये 5 संकेत बताते हैं कि आपकी Eyesight Weak हो गई है और आपको है चश्मे की जरूरत-

कई बार हमारी आंखें कमजोर हो जाती हैं और हमारा शरीर कमजोर दृष्टि से जुड़े कई संकेत भी देता है लेकिन हम समय पर उनकी पहचान नहीं कर पाते जिससे समस्या और बढ़ जाती है.

आंखों पर जोर देकर देखना (Squinting)

अगर टीवी पर क्या लिखा आ रहा है उसे पढ़ने के लिए, किताब या न्यूजपेपर में लिखी चीजों को पढ़ने के लिए आपको अपनी आंखों पर जोर देना पड़ रहा है या आंखों को छोटा करके तिरछी आंखों से देखना पड़ रहा है या फिर अगर आंखों में भेंगापन (Squinting) की समस्या हो गई है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके दृष्टि कमजोर हो गई है और आपको चश्मे की जरूरत है. लिहाजा आंखों के डॉक्टर के पास जाएं और जांच करवाएं.

बार-बार सिर में दर्द होना

अगर बहुत अधिक समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल न करने के बावजूद आपको बार-बार सिर दर्द हो रहा है और आपको गोली खाने की जरूरत पड़ रही है तो यह भी इस बात का एक प्रमुख संकेत हो सकता है कि आपकी आंखें कमजोर हो गई हैं और उन्हें चश्मे की जरूरत है. ज्यादातर मामलों में आंखों पर जोर देकर चीजों को देखने की वजह से ही सिर में दर्द होता है.

धुंधला दिखायी देना

क्या आपको कभी-कभी कुछ चीजें धुंधली नजर आती हैं? क्या आपको चीजों को देखने के लिए फोकस करने में दिक्कत हो रही है? कई बार पूरा विजन ही धुंधला हो सकता है या फिर कई बार कुछ हिस्सा धुंधला दिखायी देता है और बाकी का हिस्सा ठीक नजर आता है. समस्या चाहे जो हो, धुंधला दिखायी देना भी इस बात का संकेत है कि आपको अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए. हो सकता है कि यह सिर्फ चश्मे की नहीं बल्कि आंखों से जुड़ी कोई और बीमारी का संकेत हो.

फोन, टीवी या लैपटॉप स्क्रीन के बेहद नजदीक बैठना

अगर आपको टीवी, स्मार्टफोन, कंप्यूटर या लैपटॉप पर चीजों को देखने या पढ़ने के लिए स्क्रीन के बेहद नजदीक जाने की जरूरत पड़ती है तो यह भी निश्चित रूप से इस बात का संकेत है कि आपकी दृष्टि कमजोर हो गई है और आपको आंखों का चेकअप करवाना चाहिए. हो सकता है कि आपको निकट दृष्टि दोष या दूर दृष्टि दोष हो जो चश्मा पहनने की वजह से ठीक भी हो सकता है.

आंखों को रगड़ना या आंखों से पानी आना

कई बार आंखों में कुछ चला जाए, गंदे हाथ से आंखों को छू दें या फिर एलर्जी का मौसम हो तो इस वजह से आंखों में खुजली होने लगती है जिस कारण हम आंखें रगड़ते हैं. लेकिन अगर आप बार-बार आंखों को रगड़ रहे हैं और बिना किसी कारण आंखों से पानी आ रहा है तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि आपको चश्मे की जरूरत है. अपना विजन टेस्ट करवा लें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info