कमजोरी के लिए कौन सा खाना सबसे अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:02

शरीर में रहती है कमजोरी तो इन फूड्स को करें अपनी डाइट में शामिल-

मौसमी फल और सब्जी से मिलेगा फायदा

जिन लोगों को कमजोरी महसूस होती है उन्हें अपनी डाइट में मौसमी फल और सब्जियां शामिल करनी चाहिए। इन फलों में एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। फलों में पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जो डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। शरीर में पानी की कमी भी कमजोरी का कारण बनती है।

लीन प्रोटीन का करें सेवन

शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए आपको लीन प्रोटीन से भरपूर चीजों को सेवन करना चाहिए। चिकन और मछली में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं होता है। लेकिन सीफूड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड कमजोरी की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। लीन प्रोटीन हार्ट के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए हेल्दी शरीर के लिए इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

1. केले का सेवन (Banana)

केले में पोटैश‍ियम की अच्‍छी मात्रा होती है। थकान के लक्षण या कमजोरी महसूस होने पर आप केले का सेवन कर सकते हैं। केले में व‍िटाम‍िन, म‍िनरल की अच्‍छी मात्रा होती है ज‍िससे शरीर को एनर्जी म‍िलती है। आप केले का शेक बनाकर भी प‍िएं तो शरीर को काफी एनर्जी म‍िलेगी। केले को मैश करके म‍िक्‍सी में डालें और उसमें दूध, इलायची पाउडर और मेवे एड करें। अब म‍िश्रण को ल‍िक्‍व‍िड पेस्‍ट बनने तक चलाएं फ‍िर ग‍िलास में शेक को न‍िकालकर पी लें।

2. अंडे का सेवन (Egg)

शरीर में एनर्जी बढ़ाने के ल‍िए आप प्रोटीन र‍िच फूड्स का सेवन भी कर सकते हैं। बीन्‍स, अंडे, टोफू, पनीर, स्‍प्राउट्स आद‍ि में प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है इनका सेवन करने से थकान नहीं होती है। ज्‍यादातर प्रोटीन र‍िच फूड्स में मैग्‍न‍िश‍ियम मौजूद होता है ज‍िससे शरीर को एनर्जी म‍िलती है। आप उबले हुए दो अंडे का सेवन कर सकते हैं या अंडों की भुरजी का सेवन कर सकते हैं पर ज्‍यादा म‍िर्च-मसाले का प्रयोग न करें।

3. ओटमील का सेवन (Oatmeal)

अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो आप ओटम‍ील और दूध का सेवन करें। होल ग्रेन का सेवन करने से शरीर को कॉर्ब्स की सही मात्रा म‍िलती है ज‍िससे थकान की समस्‍या दूर होती है। होल ग्रेन का सेवन करने से आपके द‍िमाग और मसल्‍स को म‍िलने वाली एनर्जी लंबे समय तक भी बनी रहती है। कमजोरी होने पर आप मल्‍टीग्रेन ब्रेड या ब्राउन ब्रेड का सेवन भी कर सकते हैं।

4. मेवे और सीड्स (Nuts and seeds)

कमजोरी महसूस होने पर आपको मेवे और सीड्स का सेवन करना चाह‍िए। आप प‍िस्‍ता, बादाम, अखरोट, च‍िया सीड्स, फ्लैक्‍स सीड्स, पंपक‍िन सीड्स आद‍ि का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलेगी क्‍योंक‍ि इनमें फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है। च‍िया सीड्स को रनर फूड के नाम से जाना जाता है क्‍योंक‍ि इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी म‍िलती है। ज्‍यादातर मेवों में पोटैश‍ियम, मैग्‍न‍िश‍ियम, ओमेगा-3 की अच्‍छी मात्रा होती है ज‍िससे शरीर में थकान और कमजोरी की समस्‍या दूर होती है।

5. पानी प‍िएं (Water)

जब भी आपको थकान महसूस हो आप सबसे पहले पानी का सेवन करें। शरीर में ड‍िहाइड्रेशन के लक्षण नजर आने पर भी कमजोरी हो सकती है। आपके शरीर को कैलोरीज द‍िए बगैर ये आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। आपको हर द‍िन 8 से 10 ग‍िलास पानी प‍ीना चाह‍िए। इसके अलावा कमजोरी महसूस होने पर ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं या ब्‍लैक टी पीना भी फायदेमंद होता है। हालांक‍ि चाय का सेवन रात में सोते समय करेंगे तो आपको अन‍िद्रा की समस्‍या हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info