कफ होने पर कौन सा फल खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 12:13

मौसम जैसे-जैसे ठंडा होता जा रहा है वैसे-वैसे ही सर्दी या जुकाम लगना भी आम है. जुकाम लगने पर ठंडी चीजें नहीं खानी यह तो सभी जानते हैं और इसमें कुछ नया भी नहीं है, लेकिन किन फलों (Fruits) को इस स्थिति में इग्नोर करना है और किन फलों को खाना है यह जानना दिलचस्प भी है और सेहत के लिए जरूरी भी. यहां जानिए किन फलों को सर्दी-जुकाम (Cold) लगने पर डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है और किन्हें ना खाने में ही आपकी भलाई है. इस सूची में कुछ फल मौसमी भी हो सकते हैं और कुछ सालभर मिलने वाले भी.

जुकाम में खाने के लिए फल | Fruits To Eat In Cold

अनार

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार को जुकाम में वायरस को खत्म करने के लिए खाया जा सकता है. खासकर अनार का जूस पीने पर फायदा मिलता है. खांसी लगने पर भी अनार के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण फायदेमंद साबित होते हैं.

किवी

माइक्रोन्यूट्रिएंस से भरपूर किवी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने में असरदार है. इसमें खांसी-जुकाम से राहत दिलाने वाले पोषक तत्व होते हैं जो इंफेक्शन से लड़ते हैं.

केला


खांसी और जुकाम ही नहीं बल्कि जी मिचलाना और उल्टी करने जैसा महसूस होने पर भी केले (Banana) का सेवन किया जा सकता है. यह जुकाम के लक्षणों को कम करने में असरदार होता है.


सेब


सेब में फ्लेवोनॉइड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो सर्दी, जुकाम, डायबिटीज और दिल की दिक्कतों को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं.


इन फलों से करें परहेज


जुकाम लगने पर जिन फलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है उनमें ग्रेपफ्रूट भी शामिल है. इसके साथ ही खट्टे फलों जैसे संतरे (Orange) को खाने से परहेज की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि खट्टे फल एसिड रिफलक्स का कारण बन सकते हैं. एसिड रिफ्लक्स या एसिडिटी खांसी-जुकाम बढ़ाने का काम करता है. हालांकि, ऐसा हर बार हो ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन परेशानी हो उससे पहले ही सावधानी बरतने में भलाई है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info