कफ वाली खांसी के लिए काढ़ा कैसे बनाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:04

बलगम निकालने के लिए काढ़ा (kadha for cough)

अदरक, तुलसी, अजवाइन, काली मिर्च, लौंग और गुड़ को शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहतरीन घरेलू उपाय (home remedy to boost immunity) माना जाता है। इन सभी की तासीर गर्म होती है, इससे आपका सर्दी-जुकाम ठीक होता है और कफ (how to get rid from cough at home) आसानी से निकल जाता है। कफ के लिए काढ़ा कैसे बनाएं (kadha recipe for cough)?

अदरक का काढ़ा (ginger kadha for cough)

कफ निकालने के लिए अदरक का काढ़ा पीना एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए एक गिलास पानी में अदरक, तुलसी, काली मिर्च, अजवाइन, हल्दी डालें और अच्छी तरह से उबलने दें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस (lemon juice) और शहद (honey) मिलाएं। दिन में दो बार इस काढ़े को पीने से शरीर में जमा कफ आसानी से निकल जाएगा। इसमें अदरक अधिक मात्रा में डालें।

अजवाइन का काढ़ा (ajwain ka kadha for cough)

अजवाइन का काढ़ा भी कफ या बलगम निकालने के लिए पिया जा सकता है। इस काढ़े का सेवन बच्चे, वयस्क और बुजुर्ग सभी कर सकते हैं। दरअसल, अजवाइन की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे खाने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं दूर होती हैं। अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी उबालें। इसमें अजवाइन और गुड़ डाल दें। आधा गिलास पानी रह जाने तक उबालें, फिर छानकर पी जाएं। दिन में दो बार इस काढ़े को पीने से फेफड़ों में जमा कफ धीरे-धीरे निकलने लगेगा।

दालचीनी का काढ़ा कैसे बनाएं (dalchini kadha for cough)

बलगम वाली खांसी के लिए दालचीनी का सेवन (balgam wali khansi ke liye kadha) करना फायदेमंद है। सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने के लिए दालचीनी का काढ़ा पानी लाभदायक (dalchini kadha benefits) होता है। आप भी शरीर में जमा कफ को निकालने के लिए दालचीनी का काढ़ा पी सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में दालचीनी पाउडर, अदरक, तुलसी और काली मिर्च डालें। पानी को अच्छी तरह से उबलने दें। इसके बाद छानकर गिलास में डालें और शहद मिला दें। इससे काढ़े का स्वाद बढ़ जाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info