आंख आने का कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:18

आँख आना क्या है? – What is Conjunctivitis in Hindi

कंजंक्टिवाइटिस को हिंदी में आंख आना या पिंक आई (गुलाबी आंख) कहते हैं। यह आंखों में सूजन या कंजंक्टिवा (पारदर्शी झिल्ली जो आंख की बाहरी परत को कवर करती है) में सूजन के कारण होता है। यह एक्यूट या क्रॉनिक और संक्रामक या गैर-संक्रामक हो सकता है। एक्यूट कंजंक्टिवाइटिस 3 से 4 सप्ताह (आमतौर पर केवल 1 से 2 सप्ताह) तक रह सकता है। जबकि क्रॉनिक 4 सप्ताह से अधिक समय तक रह सकता है (1)।

चलिए, अब जानते हैं कि पिंक आई कितने प्रकार की होती है।
आँख आने के प्रकार –
सामान्य तौर पर कई प्रकार के कंजंक्टिवाइटिस होते हैं, लेकिन इसके तीन प्रकार सबसे आम हैं। नीचे हम विस्तार से इनकी चर्चा कर रहे हैं (1) –

वायरल कंजंक्टिवाइटिस – आमतौर पर यह वायरस के फैलने के कारण होता है। इसमें आंखों से पानी निकलता है। यह जल्द ही एक आंख से दूसरी आंख में फैल जाता है (2)।
एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस – यह एलर्जी के कारण हो सकता है। इस दौरान आंखों से आंसू निकलने लगते हैं और खुजली होने लगती है (3)।
बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस – यह सामान्य तौर पर बैक्टीरिया के कारण होता है। इस दौरान आँखों से मवाद निकलता है और यह एक आंख से दूसरी आंख को भी प्रभावित कर सकता है (4)।

आँख आने के कारण – Causes of Conjunctivitis Hindi
आँख आने के कारण निम्नलिखित रूप से देखे जा सकते हैं – (5)

बैक्टीरिया या वायरल संक्रमण
एलर्जी के कारण
जलन पैदा करने वाले पदार्थों का उपयोग
लेंस उत्पादों या फिर आई ड्रॉप के कारण


आँख आने के कारण जानने के बाद अब आँख आने के लक्षण भी जान लीजिए।
आँख आने के लक्षण – Symptoms of Conjunctivitis in Hindi
आंखों में खुजली, जलन और लालिमा
आंखों में अत्यधिक आंसू
आंखों से मवाद निकलना
कॉन्टैक्ट लेंस से असहज महसूस करना
पलकों का चिपकना (खासकर सुबह के समय में)

अब जानिए आँख आने का घरेलू इलाज कैसे किया जा सकता है?

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info