आंख खराब होने के लक्षण क्या होते हैं?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 16:47

जब नजर आएं ये 3 लक्षण, तो समझ लीजिए आपकी आंखें हो रही हैं खराब

आंखें शरीर का सबसे नाजुक और कोमल अंग है। आजकल कम उम्र में ही लोगों की आंखें खराब होने लगती हैं। वजह है लगातार गैजेट्स से घिरे रहना। ऐसे में इसकी सही देखभाल बहुत जरूरी है। बढ़ते मोबाइल उपयोग और डिजिटल डिवाइस के संपर्क से आंखों पर सबसे ज्यादा खतरा आया है। आज बच्चों को भी चश्मा चढ़ जाता है। लगातार आंखें कंप्यूटर और लैपटॉप स्क्रीन, मोबाइल, टीवी आदि पर टिकी रहती हैं, जिससे आंखों में जलन होने लगता है। आंखों को आराम नहीं मिल पाता है। कब आपकी आंखें खराब होने लगती हैं, यह आपको पता भी नहीं चलता। लेकिन, आप कुछ छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करेंगे, तो आपकी आंखों की सेहत दुरुस्त रहेगी। जानें, उन लक्षणों और संकेतों को जो बताते हैं कि आपकी आंखें (Symptoms of eye weakness) हो रही हैं खराब...
1.जब बार-बार हो सिर दर्द

कई बार लोगों को लगातार सिर दर्द होने की समस्या बनी रहती है, जिसे वो नजरअंदाज करते रहते हैं। कई बार आंखें कमजोर होने से भी सिर दर्द होता है। आंखों पर स्ट्रेस पड़ने या फिर कोई समस्या होने से भी सिर दर्द होता है, ऐसे में जरूरी है कि आप आंखों की जांच करवाएं। देर तक कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप या फिर टीवी देखने से आंखें कमजोर होने लगती हैं। इन गैजेट्स से दूर ही रहें।
2. धुंधला दिखाई देना

कई बार बढ़ती उम्र में भी आंखों से धुंधला दिखाई देने लगता है, पर ऐसा कम उम्र में बच्चों के साथ हो, तो चेकअप करवा लें। धुंधला दिखना यानी रेटिना खराब होने का संकेत हो सकता है।
3.दबाव महसूस होना

आंखों पर दबाव महसूस हो, तो काला मोतिया (Black cataract) की समस्या हो सकती है। जब आपको लगातार आंखों में दबाव महसूस हो, तो डॉक्टर से दिखाएं। बच्चों को हेल्दी चीजें जैसे हरी सब्जी, फल, अंडा आदि जरूर खाने के लिए दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info