आंखों की रोशनी तेज करने के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 15:23

आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय (Low Eyesight at an Early Age Prevention Tips)

आंखों की रोशनी कम होने से बचाने के लिए आपको अपने खान-पान और जीवनशैली पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है।

कैरोटीनॉयड के एंटी-ऑक्सीडेटिव गुण मुक्त कणों को आंखों से दूर रख सकते हैं। ये कैरोटीनॉयड हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो विटामिन ए से भरपूर होते हैं। इसलिए आपको ब्रोकली, पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
रंग बिरंगी सब्जियां भी आंखों को स्वस्थ रखते हैं। इसके लिए आप गाजर, शकरकंद जैसी सब्जियों का सेवन करें। इनमें बीटा-कैरोटीन होता है, तो रेटिना को स्वस्थ रखता है। शिमला मिर्च भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद होता है।
काजू, बादाम, अखरोट और मूंगफली विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो कम उम्र के लोगों में मायोपिया की संभावना को कम कर सकते हैं। विटामिन ई सूखी आंखों को रोकता है। आप आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अलसी और चिया के बीज भी खा सकते हैं।
दाल, अनाज, अंडा और फलों को अपनी डाइट में अधिक मात्रा में शामिल करें। मछली का तेल भी आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info