आंखें चिपचिपी क्यों होती हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 11:15

चिपचिपी आंखों के दो मुख्य कारण हैं। सबसे आम कारण आपकी त्वचा का बहुत अधिक ऑयली होना है। जी हां, अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक चिपचिपी या ऑयली है तो यह आपकी त्वचा के वसायुक्त ग्रंथियां या सिबेशस ग्लैंड्स को उत्तेजित करेगी, और त्वचा पर बहुत अधिक चिपचिपापन महसूस होगा। इसके चलते, आंखों के किनारों पर चिपचिपा पदार्थ जमा होने लगता है और जब आप सोकर उठते हैं तो यह आपकी आंखों के किनारे मौजूद होता है।

एक और आम कारण है सोते समय हमारी आंखों में बैक्टेरिया के प्रवेश की कोशिश। हालांकि, रोग-प्रतिरोधक सेल्स कहे जानेवाले सफेद या व्हाइट ब्लड सेल्स बैक्टेरिया को आंखों में प्रवेश नहीं करने देते। ये सेल्स एक गाढ़ा पीला पदार्थ बनाते हैं। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है इसीलिए आंखों में चिपचिपे पदार्थ की वजह से चिंतित नहीं होना चाहिए। लेकिन, अगर चिपचिपेपन के साथ आंखों में खुजली या लाल होने जैसी समस्याएं भी हों तो, आपको किसी से बात करनी चाहिए। यह किसी बैक्टेरियल इंफेक्शन या वायरल इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info