आंतों की सफाई के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 15:44

बड़ी आंत में जमी गंदगी को बाहर निकालने के 4 तरीके :-

बड़ी आंतों की सफाई के लिए पिएं खूब पानी

कई बार तरल पदार्थों जैसे पानी का सेवन कम करने से भी पेट या आंतों की सफाई (ways to cleanse colon naturally) ठीक से नहीं होती है। ऐसे में कई दिनों तक भोजन पचने के बाद व्यर्थ पदार्थ बड़ी आंतों में ही बने रहते हैं, जिससे विषैले या व्यर्थ पदार्थों के जमा होने से पेट की समस्याएं शुरू हो सकती हैं। बड़ी आंतों में मौजूद गंदगी, मल को बाहर निकालना हेल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी है। बेहतर होगा कि आप प्रतिदिन 3 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे कब्ज की समस्या नहीं होगी। फाइबर से भरपूर चीजें भी खाएं, ताकि कब्ज की समस्या ना हो।

बड़ी आंतों की सफाई के लिए फाइबर है जरूरी

फाइबर के सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। इससे बड़ी आंतों या कोलोन की सफाई या डिटॉक्सिफिकेशन बहुत आसानी से होगी। कब्ज की समस्या नहीं परेशान करेगी। पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से कार्य करेगा। हरी सब्जी, चोकर युक्त आटा, अनाज, फल आदि का सेवन करें। ईसबगोल का सेवन करने से भी कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

सब्जी और फलों का जूस पीने से आंतों की होगी सफाई

हरी सब्जियों और फलों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इनका अधिक से अधिक सेवन करें। साथ ही इनसे तैयार जूस, सूप, स्मूदी भी पी सकते हैं। ये सभी बड़ी आंतों या कोलोन को साफ करने में मदद करते हैं। आप सेब, केला, नींबू पानी, अंगूर आदि फलों का सेवन करें। उन फलों का सेवन करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। सब्जियों और फलों में प्राकृतिक शुगर, फ्रुक्टोज मौजूद होते हैं। ये लैक्सेटिव (laxative) स्वभाव यानी पेट साफ करने वाले होते हैं।

पिएं गर्म नींबू पानी, आंतों की होगी सफाई

यदि आपके पेट की साफ-सफाई सही तरीके से नहीं हो पाती है, तो हर दिन सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास गर्म नींबू पानी पिएं। इसे पीने के बाद आधे घंटे तक कुछ भी ना खाएं। नींबू पानी गर्म पीने से पेट की आंतों में मौजूद गंदगी, कचरा पूरी तरह से बाहर निकल जाएगा। नींबू से इम्यूनिटी भी मजबूत होगी, जिससे आप कई अन्य शारीरिक समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info