आयुष्मान कार्ड से गर्भवती महिला को क्या लाभ है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 09:23

'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (पीएमजेएवाय) का शुभारंभ भारत सरकार द्वारा २५ सितंबर २०१८ को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर किया गया था। इस योजना को पहले ‘आयुष्मान भारत योजना’ के नाम से जाना जाता था लेकिन अब इसका नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (पीएमजेएवाय) हो गया है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत देश के गरीब और वंचित परिवार को सालाना ५ लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है जिसके अंतर्गत उनका मुफ़्त इलाज हो सकता है। ऐसे में इस योजना का लाभ उठाने के लिए इससे संबंधित सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण जानकरी आपको पता होनी चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं कि आयुष्मान भारत योजना क्या है, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पात्रता कौन है और इसे बनाने की प्रक्रिया क्या है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना क्या है?

२३ सितम्बर २०१८ को केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे परिवारों को जरूरत पड़ने पर ५ लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के परिवार को पैनल में शामिल अस्पताल के माध्यम से सालाना ५ लाख रुपये तक का फ्री इलाज प्रदान किया जाएगा। भारत के ४० करोड़ से भी ज़्यादा नागरिकों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। इस योजना का लाभार्थी बनाने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। पर पहले जानना ज़रूरी है की आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पात्र है या नहीं।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना पात्रता की विशेषताएं

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के निम्नलिखित लाभ है:

भारत के लगभग १० करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री जन अयोग्य योजना के अन्तर्गत लाभ मिलेगा।
इस योजना में लाभार्थी को ५ लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा।
इस योजना के लाभार्थियों को दवाई की लागत, चिकित्सा, टेस्ट आदि मुफ्त में मिलेगी।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में लगभग १,३५० बीमारियों को शामिल किया है।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को किसी भी प्रकार की फीस या भुगतान नहीं करना पड़ता है।
स्वास्थ्यमंत्रालय इस योजना का संचालन कर रही है।
इस योजना के तहत लाभार्थी को एक हेल्थ कार्ड प्रदान किया जायेगा। इस कार्ड के द्वारा उसे ५ लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज मिल सकता है। इस हेल्थ कार्ड को ‘आयुष्मान गोल्डन कार्ड’ नाम से भी जाना जाता हैं।

आयुष्मान भारत योजना कार्ड पात्रता

आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता श्रेणी यह ग्रामीण और शहरी लोगों के लिए अलग-अलग है।

ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभार्थी बनने के लिए निम्नलिखित पात्रता है:

परिवार में कोई दिव्यांग हो
भूमिहीन व्यक्ति
कच्चा मकान
परिवार की मुखिया महिला हो
आवेदक अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी
भीख या दान मांगने वाले
बेघर और निराश्रित व्यक्ति
दिहाड़ी मजदूर करने वाले आदि आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभार्थी बनने के लिए निम्नलिखित पात्रता है:

कंस्ट्रक्शन साईट पर काम करने वाले मजदूर
पेंटर और वेल्डर
राज मिस्त्री और प्लंबर
सिक्योरिटी गार्ड
कुली और भार ढ़ोने वाले मजदूर
घरेलू काम करने वाले
सफाईकर्मी
भीख या दान मांगने वाले
रेहड़ी-पटरी दुकानदार
मोची और फेरी वाले
सड़क पर सामान बेचने वाले, ठेला लगाने वाले।
ड्राइवर
टेलर
हेंडीक्राफ्ट का काम करने वाले
स्वीपर और सफाई कर्मी
दुकान पर काम करने वाले मजदुर
श्रमिक और रिक्शा चालक
अन्य कामकाजी व्यक्ति आदि व्यक्ति प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठा सकते हैं।

फिलहाल, आयुष्मान भारत योजना के तहत ३ श्रेणी के लोगों को फ्री में इलाज उपलब्ध है:

२०११ की सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना में गरीब और वंचित श्रेणी में शामिल किए गए परिवार।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के लाभार्थी कर्मचारी और उनके परिवार।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कर्मचारी और उनके परिवार।

आयुष्मान भारत योजना पात्रता कैसे चेक करें?

यदि आपको यह जानना है कि आप आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र है या नहीं? इसके लिए आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस प्रकार से चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in पर जाना होगा।
आपको होम पेज के मेनू बार में “ऍम आय एलिजिबल (AM I Eligible?)” का विकल्प दिखेगा, वहां पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद एक नया पेज खेलगा। वहां आपको अपना मोबाइल नंबर और ओ.टी.पी. निर्माण (Generate OTP) के विकल्प पर क्लिक करें।
मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफाई करने के बाद आपको स्क्रीन पर २ विकल्प दिखेंगे:
पहले विकल्प में आपको अपना राज्य चुनना है।
दुसरे विकल्प में आपको पांच श्रेणियां मिलेगी जिसमे आप अपना नाम, घरेलू आईडी नंबर (एचएचडी नंबर), राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या यूपी एमएमजेएए आयडी (उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना आयडी) द्वारा खोज सकते हैं। इन ५ श्रेणियों में से किसी एक विकल्प को चुने और अपनी जानकारी दर्ज करें।
इसके बाद आपके द्वारा दी गयी हुई जानकारी के आधार पर आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में अपना नाम खोज सकते हैं।
यदि आपको अपनी योग्यता ऑनलाइन चेक करने में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है, तो आप अपने किसी नजदीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) जाकर जरूरी दस्तावेज़ और जानकारी देकर भी चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबर की सहायता से भी आप अपनी योग्यता चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप १४५५५ और १८००१११५६५ टॉल फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना कार्ड पात्रता के लिए जरूरी दस्तावेज़

आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए और आवेदन हेतु आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी आयुष्मान भारत कार्ड रजिस्टर करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

परिवार के सभी लोगों के आधार कार्ड
राशन कार्ड
पते का सबूत
मोबाइल नंबर

आयुष्मान भारत योजना के लिए पंजीकरण कैसे करें?

यदि आप भारत के निवासी है और गरीब वर्ग से है या इस योजना का लाभ उठाने ले लिए योग्य है तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

जो व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाना चाहता है उनको सबसे पहले अपना पंजीकरण करवाना होंगा।
इसके लिए सबसे पहले आवेदक को अपने क्षेत्र के नजदीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) या अटल सेवा केंद्र में जाना होगा और अपने सभी जरुरी दस्तावेजों (परिवार के सभी लोगों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, पते का सबूत और मोबाइल नंबर) की फोटो कॉपी जमा करानी होंगी।
इसके बाद जन सेवा केंद्र (सीएससी) एंजेट उन फोटो कॉपी को असली दस्तावेजों से वेरीफाई करेगा।
इसके बाद आपका पंजीकरण होगा और आपको आपका पंजीकरण नंबर मिलेगा।
आयुष्मान भारत योजना के पंजीकरण के लगभग १५ से २० दिनों के बाद आपको जन सेवा केन्द्र द्वारा आयुष्मान भारत योजना का कार्ड मिल जायेगा।
आयुष्मान भारत योजना का गोल्ड कार्ड मिलने पर आपका पंजीकरण सफ़ल हो जायेगा। इसके बाद आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठा सकते है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया यहां दी गयी है:

ऑनलाइन प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करने के लिए https://setu.pmjay.gov.in/setu/ वेबसाइट पर जाये।
आप होम पेज पर आ जाएंगे। अब आपको पंजीकरण करने के लिए ‘रजिस्टर यौरसेल्फ़ & सर्च बेनेफिशियरी’ को सेलेक्ट करें।
इसके बाद, अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का नंबर डालकर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओ टी पी आएगा। उसको यहां डालकर ‘वैलिडेट’ पर क्लिक कर दें। ‘वैलिडेट’ होने के बाद आपकी के.वाई.सी. ( नो योर कस्टमर ) हो जाएगी।
अब आपके आधार कार्ड की पूरी जानकारी आवदेन फॉर्म में आ जाएगी।
इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म आवेदन प्रकार में ‘रोल डिटेल्स’ में ‘BIS2.0’ को चयन करें। रोल में आपको ‘सेल्फ़ यूजर’ विकल्प चुनना होगा।
आखिर में अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डाल कर ‘साइन इन’ करना है।
‘साइन इन’ करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओ.टी.पी. आएगा। आपको ओ टी पी डालकर वेरीफाई करना है।
पोर्टल में साइन इन हो जाने के बाद आपको अर्बन (शहरी) या रूरल (ग्रामीण) में से एक चयन करना है। अगर आप गांव में रहते हैं तो ‘ रूरल ’ चुनें और अगर आप शहर में रहते हैं तो ‘ अर्बन ’ चुनें।
इसके बाद आप अपने राज्य और क्षेत्र को चुनिए।
चयन करने के बाद आपके क्षेत्र के मुताबिक सभी पात्र लोगों के नाम आपके स्क्रीन पर दिखने लगेंगे।
इसके बाद आप ऑनलाइन के.वाई.सी. ( नो योर कस्टमर ) कर सकते हैं। परंतु कुछ राज्यों में ऑनलाइन के.वाय.सी. कर आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) में जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। जन सेवा केंद्र (सीएससी) पर आपके हाथों की बायोमेट्रिक ले कर वेरीफाई किया जायेगा। और सब सही होने पर आपको १५ से २० दिनों में आपका आयुष्मान कार्ड मिल जायेगा।
ऑनलाइन के.वाय.सी. करने के लिए स्क्रीन पर दिख रहे सूची में अपना नाम ढूंढ कर उसे चयन करना है।
इसके बाद, बेनेफिशरी की जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगेगी। आपको ‘गेट डिटेल्स’ पर क्लिक कर ‘नेक्स्ट’ पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको जिस लाभार्थी ( बेनेफिशरी ) की के.वाय.सी. करनी है उनकी जानकारी भर कर ‘नेक्स्ट’ पर क्लिक करें।
‘नेक्स्ट’ पर क्लिक करते ही बेनेफिशरी की जानकारी सरकार के पास चली जाती है।
इसके बाद आपके आवेदन का वेरिफिकेशन होगा और अगले १५ से २० दिन के भीतर आपको आयुष्मान कार्ड मिल जायेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info