आप गर्भावस्था के दौरान कम हीमोग्लोबिन का इलाज कैसे करते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:46

रेगनेंसी में कम हो गया हीमोग्लोबिन लेवल? बढ़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Low Hemoglobin in Pregnancy: प्रेगनेंसी में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं। जानें हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए उपाय
Low Hemoglobin During Pregnancy in Hindi: गर्भावस्था के दौरान आपको एनीमिया हो सकता है। एनीमिया तब होता है, जब शरीर में ऑक्सीजन ले जाने वाली लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन कम होता है। जब आपके शरीर को आपके रक्त से पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है, तो यह ठीक से काम नहीं कर पाता है। जिस व्यक्ति को गर्भावस्था के दौरान एनीमिया होता है उसे एनीमिक माना जाता है। थकान, चक्कर, ठंड और सांस लेने में तकलीफ महसूस होना एनीमिया के आम लक्षण हो सकते हैं।
आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान अधिकतर महिलाओं को एनीमिया का सामना करना पड़ता है। दरअसल, लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन नामक एक महत्वपूर्ण प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन ऑक्सीजन रखता है और लाल रक्त कोशिकाओं को फेफड़ों से शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। इसी के साथ यह आपके शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड को फेफड़ों तक ले जाने में भी मदद करता है, ताकि आप इसे सांस से बाहर निकाल सकें। आरबीसी और हीमोग्लोबिन का उत्पादन करने के लिए आपके शरीर को आयरन और विटामिन की लगातार आपूर्ति की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का एनीमिक होना आम बात है, क्योंकि उनके पास पर्याप्त आयरन और अन्य विटामिन नहीं होते हैं। लेकिन कुछ सप्लीमेंट्स, विटामिन्स और हेल्दी डाइट की मदद से एनीमिया का इलाज किया जा सकता है।
प्रेगनेंसी में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के उपाय- what to do when hemoglobin is low during pregnancy in hindi
प्रेगनेंसी में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया का इलाज करने के लिए तरल पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करें। इसके लिए खूब सारा पानी पिएं और फलों आदि को डाइट का हिस्सा बनाएं।
प्रेगनेंसी में आयरन की पूर्ति के लिए विटामिन और आयरन सप्लीमेंट लिया जा सकता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए विटामिन सी और बी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी होता है।. इससे एनीमिया को ठीक करने या रोकने में मदद मिल सकती है।
हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए आयरन, विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
इसके अलावा हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए फोलिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थ और सप्लीमेंट लेना भी जरूरी होता है। फोलिक एसिड प्रेगनेंसी में होने वाले एनीमिया को रोकने में सहायक हो सकता है।
अगर आपको भी प्रेगनेंसी में एनीमिया की शिकायत होती है, तो आप कुछ इन उपायों को आजमा सकते हैं। इससे आपको काफी मदद मिल सकती है। इसी के साथ एनीमिया को रोकने और हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए विटामिन बी12, फोलिक एसिड और आयरन सप्लीमेंट्स भी लिया जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info