आप गर्भवती होने पर तकिए के साथ कैसे सोती हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 09:28

प्रेगनेंसी पिलो क्या है?

कई लोगों को प्रेग्नेंसी पिलो के बारे में नहीं मालूम होता है। तो आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी पिलो एक तरह का तकिया होता है। यह ऐसा विशेष तकिया होता है जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को सोने में अधिक दिक्कत होती है। इसलिए इस तकिया को ऐसे बनाया गया है जिससे उन्हें सोने में दिक्कत न हो। यह तकिया सामान्य से लंबा होता है। इस तकिया से गर्भवती महिलाओं को सही सपोर्ट मिलता है।



क्या गर्भावस्था में एक से अधिक तकिये लेकर सोने से अच्छी नींद आती है?
सहारे के लिए तकिया लगाना एक अच्‍छा विकल्प हो सकता है। यह आपको एक निद्राविहीन रात से शांतिपूर्वक नींद की ओर ले जा सकता है।

तकिये लेकर सोने से आप ज्यादा आराम की नींद ले सकती हैं। एक तकिया अपने पेट के नीचे और दूसरा अपनी टांगों के बीच लगाने से पीठ के निचले हिस्से को सहारा मिलता है। इससे करवट लेकर सोना भी आसान हो सकता है।

आप विशेषतौर पर गर्भावस्‍था में इस्तेमाल किये जाने वाले तकिये ले सकती हैं।

सिंगल या डबल प्रेगनेंसी वेज
वेज आकार के तकिये एक तरफ से उंचे उठे हुए और एक तरफ से बिल्कुल पतले होते हैं। जब आप करवट लेकर सोएंगी तो ये वेज आकार के तकिये आपके पेट को सहारा देंगे और इनसे पीठ दर्द में भी थोड़ा आराम मिल सकता है। पीठ के बल लेटे हुए सिराहने की तरफ से खुद को थोड़ा उंचा उठाने के लिए भी इस तकिये का प्रयोग किया जा सकता है। डबल प्रेगनेंसी वेज दो तकिये होते हैं, जो एडजस्टेबल पट्टी से जुड़े होते हैं।

पूरी लंबाई वाले तकिये
ये तकिये करीब 1.5 मीटर लंबे होते हैं। इनको इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि इनसे आपकी पीठ को सहारा मिलता है और यह पेट को भी आरामदायक स्थिति में रखता है।

इस सबके बावजूद बहुत सी महिलाओं का मानना है कि केवल कुछ महीनों के प्रयोग के लिए इन विशेष तकियों को खरीदना फायदेमंद नहीं है। अगर आप ये तकिये न खरीदें तो घर पर रखे विभिन्न माप वाले साधारण तकियों, कुशन्‍ा या फिर तौलियों को गोल-गोल मोड़कर सहारे के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

प्रेग्नेंसी पिलो इस्तेमाल करने के फायदे

प्रेग्नेंसी पिलो को इस्तेमाल करने के निम्न फायदे हैं-

गर्भाशय को सपोर्ट
प्रेगनेंसी के दौरान यूटरस का साइज बढ़ता है जिसकी वजह से वह से शिशु को मूव करने का स्पेस मिलता है। शिशु की मूवमेंट से भी मां की नींद खराब होती है। इसलिए यूटरस को सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। यह सपोर्ट प्रेगनेसी पिलो से दिया जा सकता है। प्रेगनेंसी वैज पिलो यूटरस के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। इसका साइज छोटा होता है, पर गर्भवती महिला के यूटरस को सपोर्ट में देने में कारगर है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को नींद अच्छे से आती है। गर्भावस्था में पिलो का सही उपयोग सही लाभ देता है।

बेहतर नींद दे
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में सबसे कॉमन शिकायत होती है नींद न आने की। उन्हें रात में ठीक से नहीं नहीं आती क्योंकि शिशु की मूवमेंट से मां के पेट पर दबाव बढ़ता और मांसपेशियों में दर्द होता है। इस वजह से बीच-बीच में मां की आंख खुल जाती है। नींद पूरी न होने से महिलाएं चिड़चिड़ी भी हो जाती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी पिलो लाभदायक है। प्रेग्नेंसी पिलो इतना मुलायम होता है कि मां जब सोती है तो उसे दर्द का एहसास भी नहीं होता। इस तरह प्रेग्नेंसी बेहतर नींद के लिए जरूरी है।

शरीर के दर्द में दे आराम
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ने से शरीर में दर्द होने लगता है। इस समय पैरों में दर्द, सूजन आदि परेशानियां होती हैं। पैरों में सूजन अक्सर होती है। ऐसे में जब वे चलती हैं, तो चुभन महसूस होती है। नींद भी ठीक से नहीं आती। मैटरनिटी पिलो का इस्तेमाल करने से दर्द में भी आराम मिलता है। जब महिलाओं को नींद अच्छी आएगी तो उनका शरीर और मन स्वस्थ रहेगा।

ब्लड सर्कुलेशन को रखे ठीक
प्रेग्नेंसी पिलो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में भी मददगार है। प्रेग्नेंसी में पिलो का इस्तेमाल करने से पेट में रक्त का संचार बेहतर तरीके से होता है। अगर गर्भवती महिलाओ प्रोन पोजीशन में सोती है पेट में रक्त का संचार ठीक होगा। इसलिए प्रेग्नेंसी पिलो के साथ सोना गर्भवती महिलाएं के लिए फायदेमंद है। फुल लेंथ प्रेग्नेंसी पिलो को हग करके सोने से वह पैर और पेट सुविधा होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info