आपके पैर के नाखूनों में काली रेखाएं होने का क्या मतलब है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:04

नाखूनों पर ऐसे निशान, जानें क्या है मतलब


सामुद्रशास्‍त्र में केवल हाथ की रेखाओं को देखकर ही नहीं बल्कि शरीर के अन्‍य अंगों की बनावट और उन पर मौजूद निशान देखकर भी भविष्‍य बताने की परंपरा है। आज हम बात करेंगे नाखूनों के बारे में। नाखूनों पर उपस्थित निशान, रेखाएं और चिह्न देखकर व्‍यक्ति की सेहत उसके भविष्‍य, करियर और रुपये-पैसे से जुड़ी ये बातें बताई जा सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में खास बातें…

नाखून पर सफेद धब्‍बे

कई लोगों के नाखूनों पर सफेद धब्‍बे देखने को मिलते हैं। ये धब्‍बे मानसिक दबाव और तनाव को दर्शाते हैं। साथ ही ऐसे धब्‍बे हड्डियों की कमजोरी को भी दर्शाते हैं। कई बार ऐसे धब्‍बे तनाव घटने के साथ कम भी हो जाते हैं तो कभी-कभी ऐसे ही बने रहते हैं।

नाखूनों पर काले या पीले धब्‍बे

अक्‍सर देखने में आता है कि कुछ लोगों के नाखूनों पर काले या पीले धब्‍बे भी देखने को मिलते हैं। ये धब्‍बे व्‍यक्ति के जीवन में असफलता और स्‍वास्‍थ्‍य की कमजोरी को दर्शाते हैं। सेहत की दृष्टि से देखा जाए तो पीले धब्‍बे होना व्‍यक्ति में खून की कमी को भी दर्शाता है।

नाखूनों पर लंबी धारियां

अगर आपके नाखूनों पर लंबी और खड़ी धारियां हैं तो व्‍यक्ति में जोड़ों की बीमारियों का अंदेशा रहता है। हाथ से छूने पर ये धारियां आपको महसूस होती हैं। ऐसी धारियां व्‍यक्ति के जीवन में धन संबंधी परेशानियों को भी दर्शाती हैं। ऐसे लोगों को किडनी से संबंधित परेशानियां भी हो सकती हैं। अगर कोई अपना इलाज करवाना शुरू कर देता है तो उसकी ये धारियां जल्‍द सही होने लगती हैं।


मोटे नाखून

सामान्‍यत: नाखूनों की ऐसी स्थिति फंगस के कारण होती है। कई बार नाखून मोटे होकर झड़ने लगते हैं। ऐसे नाखून अक्‍सर उन लोगों के होते हैं जो आर्थराइटिस, डायबीटीज, फेफड़ों में इंन्‍फेक्‍शन, एग्जिमा से पीड़ित होते हैं। नाखूनों का कड़ा और मोटा होना वृद्धि में कमी होने को दर्शाता है।

नाखूनों पर बना चंद्रमा

अक्‍सर लोगों के हाथ में नाखूनों पर यह सफेद रंग की चंद्राकार आकृति रहती है। उंगली और नाखून जहां जुड़ते हैं वहीं पर चंद्राकार आकृति बनती है। यह निशान अगर किसी के हाथ के नाखून पर पूरी तरह दिखता है, तो वह इंसान स्वस्थ है। लेकिन इसका कम होना या ना के बराबर दिखना उस व्यक्ति के बीमार होने के बारे में बताता है। ऐसा व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर होता है और उसकी पाचन शक्ति भी कमजोर होती है।

नाखूनों पर सफेद रेखाएं

नाखूनों के किनारे पर अक्सर सफेद लाइन दिखाई देती है। यह रक्त में प्रोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है। यह लिवर डिसीज, पोषण की कमी या फिर तनाव के कारण भी हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info