आपका खून क्या पतला कर सकता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:05

विटामिन E से भरपूर चीजें खाएं

जान लें कि विटामिन E रक्त का थक्का बनने से रोकता है. सुझाव दिया जाता है कि जो लोग ब्लड थिनर के रूप में दवा ले रहे हैं उनको विटामिन E की डोज लेने से बचना चाहिए. विटामिन E नेचुरल ब्लड थिनर की तरह काम करता है. विटामिन पाने के लिए आप पालक और बादाम आदि चीजें खा सकते हैं.

​हल्दी करती है नेचुरल ब्लड थिनर का काम

खाने में इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी एक प्राकृतिक ब्लड थिनर है. हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो खून को पतला करता है और खून का थक्का बनने से रोकता है. आप खाना बनाते समय उसमें हल्दी डालकर इसका सेवन कर सकते हैं.

लहसुन खाने से पतला होगा खून

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग लहसुन खाते हैं लेकिन, क्या आपको पता है कि लहसुन प्राकृतिक एंटीबायोटिक है. लहसुन में एंटीथ्रॉम्बोटिक एजेंट होता है जो खून को पतला करता है और खून का थक्का बनने से रोकता है.

लाल मिर्च खून पतला करने में करता है मदद

लाल मिर्च बड़ी गुणकारी है. ये हमारे खून को पतला करने में भी मदद करती है. लाल मिर्च में सैलिसिलेट्स भी पाया जाता है. लाल मिर्च आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है.

अदरक पतला करती है खून

गौरतलब है कि अदरक एक एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाला है. अदरक में एस्पीरिन सैलिसिलेट सिंथेटिक गुण होता है, जो एक शक्तिशाली ब्लड थिनर का काम करता है. लोग चाय और खाने में डालकर अदरक ले सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info