ओवरी में कितने अंडे होते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 12:32

जब कोई लड़की प्‍यूबर्टी की उम्र में पहुंचती है तो उसके शरीर में 300,000 और 400,000 एग होते हैं। प्‍यूबर्टी पर पहुंचने से पहले हर महीने 10,000 एग मर जाते हैं।

लड़कियां जन्‍म के समय ही कुछ सीमित मात्रा में एग लेकर पैदा होती हैं और इसके बाद जीवनभर कोई नए एग की कोशिका नहीं बनती है। ये एग्‍स कंसीव करने और प्रेगनेंट होने में काम आते हैं। इनके बिना मां बनना संभव नहीं है और हर महीने की माहवारी भी इन्‍हीं अंडों (eggs) से होती है।

आइए जानते हैं कि एक लड़की कितने एग के साथ पैदा होती है?

जन्‍म के समय एग की संख्‍या
लड़कियां लगभग 66 लाख एग होते हैं लेकिन इन संख्‍या तेजी से घटने की वजह से जन्‍म के समय सिर्फ 10 से 20 लाख एग ही होते हैं। इस संख्‍या में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है।

फिर जन्‍म से ही क्‍यों नहीं होते पीरियड्स
जब लड़कियों के शरीर में जन्‍म से ही एग होते हैं तो फिर पीरियड्स कई सालों बाद क्‍यों शुरू होते हैं?
प्‍यूबटी तक मासिक चक्र शुरू नहीं होता है। जब मस्तिष्क में स्थित हाइपोथैलेमस गोनाडोट्रोपिन हार्मोन रिलीज करना शुरू करता है, तब प्‍यूबर्टी शुरू होती है।
ये हार्मोन एफएसएच यानी फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन बनाने के लिए पिट्यूटरी ग्‍लैंड को उत्‍तेजित करता है। एफएसएच एग के विकास को शुरू करता है और एस्‍ट्रोजन के लेवल को बढ़ाता है।
इसकी वजह से कुछ लड़कियों को मूड स्विंग्‍स होते हैं। ब्रेस्‍ट के बढ़ने के शुरू होने के दो साल बाद पीरियड शुरू होते हैं। इस समय लड़कियों की औसत उम्र 12 या 13 साल की होती है जबकि कुछ लड़कियों को जल्‍दी 8 साल की उम्र में, तो वहीं कुछ को देरी से 15 साल की उम्र में पीरियड्स शुरू होते हैं।

प्‍यूबर्टी के समय एग की संख्‍या
जब कोई लड़की प्‍यूबर्टी की उम्र में पहुंचती है तो उसके शरीर में 300,000 और 400,000 एग होते हैं। प्‍यूबर्टी पर पहुंचने से पहले हर महीने 10,000 एग मर जाते हैं।

30 की उम्र में एग
जब कोई महिला 32 की उम्र तक पहुंचती है तो फर्टिलिटी कम होने लगती है और 37 के बाद तो तेज से घटने लगती है। इसलिए 30 से पहले प्रेगनेंट होने की सलाह दी जाती है। अगर आप सिगरेट या शराब पीती हैं तो इसका असर भी आपकी फर्टिलिटी पर पड़ता है।
37 साल की उम्र में सिर्फ 25,000 एग ही बचते हैं और मेनोपॉज में 15 साल बाकी होते हैं। कुछ महिलाएं मेनोपॉज तक पहले ही पहुंच जाती हैं तो कुछ देर से।

उम्र के साथ क्‍यों घटती है एग की क्‍वालिटी
हर महीने ओवुलेशन से पहले एग अलग होने लगते हैं। विभाजन की इस प्रक्रिया के दौरान पुराने एग में कोई दिक्‍कत आने का खतरा ज्‍यादा रहता है। इससे इनमें असामान्‍य क्रोमोसोम का जोखिम पैदा होता है। यही वजह है कि अधिक उम्र में मां बनने पर शिशु में डाउन सिंड्रोम और अन्‍य असामान्‍यताएं होने की संभावना रहती हैं ।

अगर आपको प्रेगनेंट होने में दिक्‍कत आ रही है तो एक बार गायनेकोलोजिस्‍ट को दिखाएं। अगर आप अधिक उम्र में मां बनना चाहती हैं और अभी तैयार नहीं हैं तो एग फ्रीजिंग करवा सकती हैं। इस प्रक्रिया में कम उम्र में ही महिलाएं अपनी अच्‍छी क्‍वालिटी के एग को फ्रीज करवा देती हैं और जब उन्‍हें प्रेगनेंट होना होता है तब इन एग को इंप्‍लांट करवा लेती हैं। 35 साल की उम्र से पहले एग फ्रीजिंग से मां बनना ज्‍यादा अच्‍छा होता है। इसके अलावा आप आईवीएफ से भी मां बन सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info