ऑस्टियोआर्थराइटिस क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 09:42

क्यों होती है ऑस्टियो-आर्थराइटिस की समस्या? जानिये इसके लक्षण और उपचार

ऑस्टियो-आर्थराइटिस osteoarthritis() एक प्रकार का आर्थराइटिस का ही रूप माना जाता है। जिस प्रकार खराब खानपान व अनियमित जीवनशैली के चलते आर्थराइटिस की समस्या बढ़ रही है। ठीक उसी प्रकार ऑस्टियो-आर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। लेकिन अधिकांश लोग इस गंभीर बीमारी से अनजान हैं। आइए जानते हैं क्या होती है ऑस्टियो-आर्थराइटिस की समस्या व इसके लक्षण और उपचार।

दरअसल, ऑस्टियो-आर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी होती है जिमसें हड्डियों में मौजूद टिशूज में लचीलापन कम होने लगता है और हड्डियों के जोड़ों में मौजूद कार्टिलेज (कार्टिलेज हमारे जोड़ों को मजबूत और लचीला बनाने में मदद करते हैं) कम होने लगते हैं। बता दें कि ऑस्टियो-आर्थराइटिस होने पर जोड़ों में गंभीर दर्द की समस्या होने लगती है और ज्यादातर यह बीमारी 40 से 50 की उम्र वाले लोगों में होता है। इसके अलावा ऑस्टियो-आर्थराइटिस ज्यादातर घुटने और कमर के जोड़ों को प्रभावित करता है।
ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण

जोड़ों में लचीलापन कम होना।

घूमने-फिरने में परेशानी महसूस होना।

जोड़ों में अकड़न महसूस होना।

पीठ के निचले हिस्से और गर्दन में दर्द होना।

इन कारणों से हो सकती है ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या (causes of osteoarthritis)

लंबे समय तक बैठे रहने के कारण।

भारी सामान उठाने के कारण।

जेनेटिक समस्या होने के कारण।

हड्डियों के कमजोर होने के कारण।

बढती उम्र के कारण।

कार्टिलेज की कमी के कारण।

मेटाबॉलिज्म की समस्या होने पर ।

अधिक वजन बढने के कारण।
ऑस्टियो-आर्थराइटिस की समस्या होने पर इलाज (Treatment for osteoarthritis)

ऑस्टियो-आर्थराइटिस (osteoarthritis) की समस्या को ठीक करने के लिए इसका समय पर इलाज होना सबसे जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जो लोग इस बीमारी से पीड़ित होते हैं उन्हें अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। दरअसल, हड्डियों के रोग का मुख्य कारण जोड़ों में कैल्शियम की कमी व शरीर को पूर्ण रूप से पोषक तत्व न मिलना भी माना जाता है।

इसलिए ऐसी समस्या से बचने के लिए हेल्दी डाइट को फॉलो करें। जिसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम व पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं। इसके अलावा विटामिन डी को भी हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। वैसे तो सूरज की रौशनी विटामिन डी का नेचुरल स्रोत है लेकिन आप खाने में भी विटामिन डी वाली चीजों को शामिल कर सकते हैं। बता दें कि मछली, अंडा और संतरा आदि में विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए ऑस्टियो-आर्थराइटिस की समस्या को दूर करने के लिए आप अपने भोजन में विटामिन डी को जरूर शामिल करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info