गुनगुना पानी पीने से क्या नुकसान है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 13:43

लगातार और बार-बार न पिएं गर्म पानी, इन 5 कारण से सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदेह  
अक्सर हम गर्म पानी पीने को सेहत के लिए अच्छा बताते हैं। पर क्या आप जानती हैं कि ज़्यादा गर्म पानी आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

बच्चों को खूब पानी पिलायें. डी हायड्रेशन नहीं होने दें।
सर्दी-जुकाम हो या फिर वेट लॉस, हम में से ज्यादातर लोगों को गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। और यह वाकई काम करता है। तब क्या हर दिन और लगातार गर्म पानी पीते रहना सही है? जी नहीं, विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए नुकसानदेह मानते हैं। आवश्यकता होने पर सीमित मात्रा में गर्म पानी पीना जहां सेहत के लिए फायदेमंद है, वहीं अनावश्यक रूप से लगातार गर्म पानी पीते रहना आपकी सेहत के लिए जोखिम बढ़ा भी सकता है। सेहत पर इसके दुष्प्रभावों के बारे में बता रहे हैं फिजीशियन डॉक्टर सिद्धार्थ शेखर। 

इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर सिद्धार्थ कहते हैं कि जल जीवन का अमृत है। मानव शरीर के लगभग 70 प्रतिशत भाग में पानी होता है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और अंगों को अच्छी तरह से तरोताजा रखता है। हमें अक्सर बताया जाता है कि छह-आठ गिलास पानी पीना जरूरी है पर ऐसा नहीं है। अधिकांश चीजों की तरह अधिक मात्रा में पानी भी हानिकारक हो सकता है।
जानिए आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाता है गर्म पानी 
1 सांस फूलने की समस्या हो सकती है

गर्म पानी ज़्यादा पीना कई जटिलताएं पैदा कर सकता है। आपके मस्तिष्क और संचार प्रणाली पर दबाव के परिणामस्वरूप सांस फूलना और गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
2 यह इन्टरनल ऑर्गन को भी घायल कर सकता है

जहां गर्म पानी से मुंह में छाले हो सकते हैं, तो यह अन्नप्रणाली और पाचन तंत्र की संवेदनशील परत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

गर्म पानी का इस्तेमाल करके आपके इंटर्नल ऑर्गन डैमेज भी हो सकते हैं।

इसका आपके आंतरिक अंगों पर दूरगामी प्रभाव हो सकता है क्योंकि गर्म पानी का तापमान शरीर के तापमान से अधिक होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info