गुड़ खाने से पीरियड आ जाता है क्या?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 17:10

गुड़ खाने से पीरियड आता है

जी नहीं, गुड खाने से पीरियड नहीं आता हैं. उल्टा गुड खाने से आने वाला पीरियड रुक जाता हैं. अगर आप अपना पीरियड लेट करना चाहते हैं. तो आप अजवाइन के साथ गुड का सेवन कर सकते हैं. कुछ अध्ययन में पाया गया है की अजवाइन के साथ गुड का सेवन करने से महिलाओं का पीरियड लेट आता है.

कुछ महिलाओं को अचानक से कुछ काम आ जाता हैं. या फिर कही बहार जाना होता हैं. तो ऐसी स्थिति में अजवाइन के साथ गुड का सेवन करने से पीरियड का समय लेट हो जाएगा. और आपका पीरियड लेट आएगा.

लेकिन अगर आप पीरियड जल्दी लाना चाहते हैं. या फिर पीरियड की वजह से पेट में दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं. तो आपको अजवाइन के साथ शहद का सेवन करना चाहिए. अजवाइन और शहद को मिलाकर पानी के साथ लेने से आपके पीरियड जल्दी आ जाते हैं. और आपको पेट दर्द की समस्या से भी छुटकारा मिलता हैं.

पीरियड नहीं आने का कारण

पीरियड नहीं आने के कुछ मुख्य कारण हमने नीचे बताए हैं.

अगर आप अधिक तनाव में रहते हैं. तो आपके हार्मोन सिस्टम में बदलाव हो सकता हैं. इस कारण आपका पीरियड लेट या नहीं भी आ सकता हैं. अगर आप पीरियड समयसर लाना चाहते हैं. तो आपको स्ट्रेस फ्री रहना होगा.
अगर आपकी दिनचर्या सही नहीं हैं. तो आपको पीरियड आने में समस्या हो सकती हैं. इससे शरीर का सिस्टम खराब हो जाता हैं. अगर कोई अपनी शिफ्ट रात से दिन और दिन से रात की करते रहते हैं. तो ऐसे लोगो में पीरियड से संबंधित परेशानी रहती हैं.
अगर आपके वजन में बार-बार बदलाव हो रहा हैं. आपका वजन कभी कम या कभी अधिक ज्यादा हो रहा हैं. तो ऐसी स्थिति में पीरियड नहीं आने की संभावना बनती हैं.
अगर आप अन्य किसी बीमारी से पीड़ित हैं. और उस बीमारी के लिए किसी भी प्रकार की दवाई ले रहे हैं. तो ऐसी दवाई के असर के कारण आपका पीरियड नहीं आने की संभावना बनती हैं.

पीरियड आने के संकेत

पीरियड आने से पहले आपको नीचे दिए गए कुछ संकेत दिख सकते हैं.

अगर आप थकान महसूस करते है. या फिर आपको नींद नहीं आती हैं. तो यह पीरियड आने का संकेत माना जाता हैं.
अगर आपको पेट में भारी-भारी सा महसूस हो रहा हैं. या फिर पेट में दर्द जैसा महसूस हो रहा हैं. तो यह पीरियड आने का संकेत माना जाता हैं.
पीरियड आने के कुछ दिन पहले आपको सिरदर्द होने की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं.
अगर आपके मुड में बार-बार बदलाव हो रहा हैं. तो यह भी पीरियड आने का संकेत माना जाता हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info