गहरी नींद की दवा क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 12:53

अच्छी नींद आने के उपाय (घरेलू)


रात को सोने से पहले गर्म दूध पीना नींद आने का आसान उपाय है। बादाम का दूध कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जिससे मस्तिष्क को मेलाटोनिन (वह हार्मोन जो निद्रावस्था /जागृतवस्था चक्र को नियंत्रित करने में मदद करता है) के निर्माण में मदद मिलती है।

कोल्ड प्रेस्ड कार्बनिक तिल के तेल को अपने पैरों के तलवों पर लगा कर रगड़ें, इससे पहले कि आप आराम से सुखपूर्वक चादर ओढ़ कर आराम करने जाएं (सूती मोज़े पैरों पर चढ़ा लें, ताकि आपकी चादर पर तेल न लगे)।

3 ग्राम ताजा पुदीने के पत्ते या 1.5 ग्राम पुदीने के सूखे पाउडर को 1 कप पानी में 15-20 मिनट के लिए उबालें।

रात को सोते समय 1 चम्मच शहद के साथ गुनगुना लें। एक कटे हुए केले पर 1 चम्मच जीरा छिड़कें। रात को नियमित रूप से खाएं।

प्राणायाम, व्यायाम, योग और ध्यान आपके मन को विश्राम देने और अच्छी नींद लाने का एक बेहतरीन तरीका है!

अनिद्रा के लिए ध्यान : नींद ना आने पर करें योगनिद्रा, मिनटों में सो जाएंगे गहरी नींद

अगर आप किसी तनाव के कारण या किसी पुरानी बीमारी की वजह से सो नहीं पा रहे हैं तो प्रतिदिन सोने से पहले कीजिये योगनिद्रा : नींद के लिए ध्यान। इससे आप मिनटों में गहरी नींद में सो जाएंगे। अगर आप को लम्बे समय से नींद की बीमारी है या किसी गहरे आघात या डिप्रेशन या घबराहट के कारण नींद नहीं आती तो गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा बनाए गए अनिद्रा एवं चिंता विकार मुक्ति कार्यशाला कर लें। यह 4 दिन 2.5 घंटे की कार्यशाला है। इसमें कराई जाने वाली तकनीकें पुरानी से पुरानी नींद की बीमारी को जड़ से मिटा देती हैं।
रोज़ कीजिये सुदर्शन क्रिया और नींद न आने की बीमारी आपको छू भी नहीं पाएगी

सुदर्शन क्रिया और सहज समाधि के नित्य अभ्यास आपको तनावमुक्त रखते हैं और नींद की बीमारी से कोसों दूर रखते हैं । सुदर्शन क्रिया साँस की एक शक्तिशाली तकनीक है, जो शरीर के लगभग 70% विषाक्त पदार्थ को साँस के माध्यम से बाहर निकाल देती है। येल विश्वविद्यालय समेत दुनियाँ भर में किये गए सौ से अधिक शोध ये दावा करते हैं कि जो लोग प्रतिदिन सुदर्शन क्रिया करते हैं उनकी नींद की गुणवत्ता बाकी लोगों की तुलना में कई गुना ज्यादा बेहतर हो जाती है। तो आज ही सीखिए सुदर्शन क्रिया और नींद की बीमारी को कहिये अल -विदा !
अनिद्रा से बचाव : नींद नहीं आती है तो क्या करें क्या न करें

रात में देर तक टीवी देखने या कंप्यूटर पर काम करने से बचें।

संध्याकाल के बाद कॉफी, चाय या अन्य वातित पेय का पान करने से बचें।

आयुर्वेदिक मालिश और शिरोधारा जैसी चिकित्सा मन को विश्राम देने में मदद कर सकते हैं।

अपने शरीर को थकाने और ऊर्जा को दिशा देने के लिए रोजाना 30 मिनट के लिए खेल या कसरत का अभ्यास करें। अनिद्रा से निपटने में योग आपकी सहायता कैसे कर सकता है, इसके विवरण के लिए मिलें‌

नियमित ध्यान आपकी नींद पैटर्न को नियमित और बेहतर कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info