गले में खराश किसका लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 12:08

गले में दर्द के लक्षण (Throat Pain Symptoms)

गले में दर्द के कई लक्षण हो सकते हैं। आमतौर पर गले में दर्द का लक्षण उसके कारण पर निर्भर करता है। गले में दर्द के कारण के आधार पर, गले में दर्द के लक्षण में बदलाव आ सकता है।

गले में दर्द के मुख्य लक्षणों में गले में खुजली, गले में खराश, खान-पान की चीजों को निगलने में दर्द, बोलते समय गले में दर्द और गले का सुखना आदि शामिल हैं।

इन सबके अलावा भी गले में दर्द के दूसरे कई लक्षण हो सकते हैं जैसे कि:-

गले में खराश होना
गले में सनसनी होना
टॉन्सिल में सूजन होना
आवाज में कर्कशता होना
आवाज धीमी होना
बार-बार छींक आना
खांसी होना
लालिमा होना
सांस लेने में दिक्कत होना
दर्द के कारण बुखार आना
कान के निचले हिस्से में दर्द होना
गर्दन की ग्रंथियों में सूजन और दर्द होना

अगर आप गले में दर्द के साथ-साथ ऊपर दिए गए लक्षणों को भी अनुभव करते हैं तो आपको तुरंत एक ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
गले में दर्द के कारण – Sore Throat Causes

गले में दर्द कई कारणों से होता है। आमतौर पर गले में दर्द का कारण सर्दी, जुकाम और फ्लू वाले वायरस होते हैं। कुछ मामलों में गले में दर्द का कारण बैक्टीरिया भी हो सकता है, हालांकि, यह काफी कम मामलों में देखने को मिलता है।

gale me dard ke karan
गले में दर्द के निम्न कारण हो सकते हैं:-

खसरा
चिकन पॉक्स
क्रुप
मोनोन्यूक्लिओसिस
स्ट्रेप थ्रोट
काली खांसी
डिप्थीरिया
धूल या धुंआ की एलर्जी
शुष्क हवा के कारण गले में सूखापन
तंबाकू, केमिकल या प्रदुषण के संपर्क में आना
मांसपेशियों में खिंचाव
गर्ड विकार होना

ऊपर दिए गए कारणों के अलावा एचआईवी संक्रमण और गले, जुबान या कंठनली में किसी प्रकार का कैंसर भी गर्दन में दर्द का कारण हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info