गला बैठने का मुख्य कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 11:15

यह ज्यादातर तब होता है जब उत्तेजक पदार्थ सांस के जरिये शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं. इन उत्तेजक पदार्थों में रासायनिक धुआं, एलर्जी पैदा करने वाले तत्व या सिगरेट का धुआं आदि शामिल है. इसके अलावा ज्यादा शराब पीना, धूम्रपान भी इसकी वजह हो सकता है. लगातार गायन की वजह से भी यह समस्या हो सकती है.

यह संक्रमण या वॉइस बॉक्स के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से होता है. वॉइस बॉक्स को लैरिंक्स भी कहते हैं और इसमें बलगम से ढकी स्वर ग्रंथियां होती है. इन ग्रंथियों के खुलने और बंद होने से उत्पन्न होने वाली कंपन ध्वनि बनती है. इसमें सूजन होने पर आवाज में बदलाव आता है. वयस्कों में आवाज बैठना, आवाज बंद होना और गले में दर्द लेरिन्जाइटिस के प्राथमिक लक्षण हैं. यदि लेरिन्जाइटिस का कारण संक्रमण है तो अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं जैसे ऊपरी श्वसन तंत्र में संक्रमण या सर्दी, सूखी खांसी, बुखार, गले में खराश, नाक बहना, निगलने में दर्द, लिम्फ नोड्स में सूजन आदि. शिशुओं और बच्चों में इस रोग के साथ श्वास नली और ब्रोन्कियल ट्यूब में भी सूजन हो जाती है जिसे क्रुप रोग या कंठ रोग के नाम से जाना जाता है. ऐसे बच्चों को सांस लेने में कठिनाई होती है. ऐसी स्थिति में अजीब आवाज वाली खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. रात में ये लक्षण बढ़ जाते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info