गर्मी में अंडा खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:15

क्या गर्मियों में अंडा खाने से सेहत को होता है नुकसान? यहां जानें सच्चाई

बहुत से लोगों को लगता है कि अंडा शरीर को हीट देता है इसलिए गर्मी के मौसम में अंडा नहीं खाना चाहिए. लेकिन इस बारे में क्या है हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय, यहां जानें और अपना कन्फ्यूजन दूर करें.

अंडा शरीर को गर्मी देता है
अंडे की तासीर गर्म होती है और यह शरीर की गर्मी को बढ़ाता है. ऐसे में जब बाहर का मौसम और तापमान गर्म है, उस वक्त ज्यादा अंडा खाने से शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है. बहुत से लोग तो गर्मी में होने वाली पेट से जुड़ी बीमारी जैसे- बदहजमी और ऐंठन के साथ ही मुंहासे के लिए भी अंडे को ही जिम्मेदार मानते हैं. 

अंडे को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय
हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय आम लोगों से बिलकुल अलग है. उनका मानना है कि गर्मी के दिन में अंडा नहीं खाना चाहिए यह बात पूरी तरह से मिथक है और इसे साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक तथ्य मौजूद नहीं है. किसी भोजन की तासीर गर्म होती है तो किसी की ठंडी. लेकिन इसका मतलब ये नहीं आप कुछ खास चीजों को खास मौसम में ही खाएं. इसलिए गर्मी में अंडा खाने में कोई नुकसान नहीं है. लेकिन सीमित मात्रा में खाना जरूरी है.

अंडा पूरी तरह से छोड़ने की जरूरत नहीं
डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट्स की भी यही सलाह है कि अगर आप सीमित मात्रा में अंडा खाते हैं तो आप गर्मी के मौसम में भी अंडा खा सकते हैं. इसका कारण ये है कि अंडा विटामिन ए और विटामिन डी से भरपूर होता है जो आंखों की सेहत के साथ ही हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके अलावा अंडे में कैल्शियम, जिंक और आयरन भी होता है. ये सारी चीजें शरीर को ऊर्जा देने का काम करती हैं. इसलिए गर्मी के मौसम में पूरी तरह से अंडा खाना बंद करने की जरूरत नहीं.

गर्मी में कितना अंडा खाना है सुरक्षित
हर जगह यही कहा जाता है कि सीमित मात्रा में अंडा खाने से कोई नुकसान नहीं होगा. लेकिन ये सीमित मात्रा है कितनी? तो इसका जवाब ये है कि गर्मी के मौसम में आप रोजाना 1 अंडा खा सकते हैं क्योंकि इससे ज्यादा खाने की वजह से शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी दिक्कतें होती हैं. अगर आप सुबह नाश्ते में अंडा खा लें तो लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा जिससे वेट लॉस में भी मदद मिलेगी.

उबला हुआ अंडा या ऑमलेट- क्या है बेहतर?
कई बार लोगों के मन में इस बात को लेकर भी कन्फ्यूजन रहती है कि उबला हुआ सादा अंडा खाना चाहिए या फिर ऑमलेट बनाकर. तो इसका जवाब ये है कि अगर आप ऑमलेट में ढेर सारी सब्जियां डाल रहे हैं तो निश्चित तौर पर इसमें न्यूट्रिएंट्स की मात्रा उबले अंडे से अधिक होगी. लेकिन चूंकि अंडा बनाते वक्त तेल या मक्खन का इस्तेमाल होता है तो इसमें कैलोरी की मात्रा उबले अंडे की तुलना में अधिक हो जाती है. लिहाजा इस ऐंगल से उबला अंडा ही बेहतर है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info