गर्मी में केले खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 15:43

गर्मियों में केला खाने से मिलेंगे खास फायदे, तनाव रहेगा दूर...त्वचा में आएगा Glow

केले का सेवन शरीर को काफी फायदा (Banana Benefits) पहुंचाता है. तो वहीं, गर्मी में भी केला खाने के बहुत से फायदे होते हैं. केला फैट फ्री, कोलेस्ट्रॉल फ्री भी माना जाता है.

केले का सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, बल्कि त्वचा पर भी अच्छा असर दिखाता है. आज हम आपको केला खाने के फायदे के साथ केले का उपयोग, इसकी सही मात्रा और अधिक केला खाने के नुकसान से जुड़ी जानकारी देंगे.

दुनियाभर में केले की एक हजार से ज्यादा प्रजातियां हैं, यही वजह है कि केला आसानी से उपलब्ध होने वाला फल है. सर्दियों के मौसम (Winter Season) में केले का सेवन शरीर को काफी फायदा (Banana Benefits) पहुंचाता है. तो वहीं, गर्मी में भी केला खाने के बहुत से फायदे होते हैं. केला फैट फ्री, कोलेस्ट्रॉल फ्री भी माना जाता है. केले को उर्जा का पॉवर हाउस भी कहा जाता है. 

रोज 1 केला खाने के जबरदस्त लाभ 

कमजोरी नहीं आएगी
केला में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है. इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है. अगर सुबह-सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने के चक्कर में ब्रेकफास्ट छूट जाता है तो एक केला खाकर निकलें, क्योंकि केला खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. यह आपको दिनभर की ऊर्जा देता है. 

हृदय स्वास्थ्य
हृदय स्वास्थ्य के लिए भी केला खाने के फायदे देखे गए हैं। एक वैज्ञानिक अध्ययन में दिया है कि केले में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्तचाप को सामान्य रखने और हृदय संबंधी कार्यों को सही तरीके से करने में मदद कर सकता है। यही नहीं केले में विटामिन-बी6 भी होता है, जिसे हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है

तनाव दूर रहेगा
केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है. इस ट्रिप्टोफैन की वजह से हमारे शरीर में सेरोटोनिन बनता है. सेरोटोनिन को हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है. इससे तनाव दूर रहता है. 

मस्तिष्क स्वास्थ्य
मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी केले के फायदे होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन-बी6 की कमी से वयस्कों की मस्तिष्क कार्यप्रणाली कमजोर होती है। यह विटामिन-बी6 केले में होता है (5)। इसके अलावा, केला मैग्नीशियम से भी समृद्ध होता है, जो नर्व फंक्शन को बेहतर कर सकता है ( 3)। ये शरीर और मस्तिष्क के बीच संदेश भेजते और समझते हैं (6)। ऐसे में मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए केले को फायदेमंद कहा जा सकता है।

पाचन रहेगा ठीक
केले के सेवन से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, केले में जो स्टार्च होता है, वह हमारे पाचन तंत्र के लिए अहम गुड बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद होता है. केले एंटी एसिड भी होते हैं, इसलिए अगर आपको सीने में जलन की समस्या होती है तो केले का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा. 

हड्डी स्वास्थ्य
हड्डियों के लिए केला खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। यह कैल्शियम से समृद्ध है और हड्डियों के विकास व मजबूती में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है (7)। साथ ही हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए केले में मौजूद मैग्नीशियम भी जरूरी होता है। मैग्नीशियम हड्डियों के विकास और शरीर में कैल्शियम के प्रवाह में मदद करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info