गर्मियों में एलर्जी क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 17:29

गर्मी में पसीना आने से स्किन एलर्जी होने लगती है. जिन लोगों को स्किन डिजीज होती है उन्हें इस मौसम में कई तरह के इनफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखना चाहिए. गर्मियों में ज्यादा देर तक पसीने में न रहें.

गर्मियों (Summer) की तेज धूप जब सीधी हमारी त्वचा पर लगती है तो त्वचा (Skin) की एलर्जी के साथ ही उन पर लाल-काले रैशेज़ का पड़ना या सनबर्न (Sunburn) जैसी समस्यायें होने लगती हैं. कभी-कभी इनमें खुजली या जलन की परेशानी भी पैदा हो सकती है. इससे आपकी त्वचा भद्दी दिखाई देने लगती है. क्योंकि असल में सूरज की पराबैंगनी किरणों के असर से हमारी स्किन की ऊपरी परत जल चुकी होती है. इसके अलावा आपको धूप से एलर्जी भी हो सकती है. तब आपके लिये और भी एहतियात बरतना जरूरी हो जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info