गर्भाशय की परत को मोटा कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 12:02

बच्‍चेदानी को ऐसे करें मजबूत :-

​नट्स और सीड्स
बच्चेदानी को मजबूत बनाने के लिए अपने आहार में नट्स और सीड्स शामिल करें। इसमें कद्दू के बीज, फ्लैक सीड और नट्स में जितने भी ड्राय फ्रूट्स हैं उनका सेवन करना फायदेमंद है। दरअसल, बीजों में हेल्दी फैट होता है, जो बच्चेदानी की मांसपेशियों को मजबूत करता है।

हरी पत्तेदार सब्ज्यिां
जो महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पा रहीहैं, उन्हें बच्चेदानी को स्ट्रांग बनाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। सब्जियों के सेवन से पेट का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। इसके अलावा हरी सब्जियों में फोलेट बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चेदानी की कमजोरी को दूर करने के लिए बेहद जरूरीहै।

किन्हीं कारणों से महिला की बच्चेदानी में कमजोरी आ गई है, तो उस महिला को अक्सर ताजे फल खाने की सलाह दी जातीहै। अगर आप फलों का रस ले रहे हैं, तो कोशिश करें कि ये घर का बना हुआ हो। दरअसल, फलों में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल और फ्लेवेनॉइड बच्चेदानी को स्ट्रांग बनाने के लिए बहुत जरूरी हैं।

विटामिन सी
रोजाना किसी न किसी रूप में विटामिन सी की थोड़ी मात्रा जरूर लेनी चाहिए। आप चाहें, तो विटामिन सी का कोई सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर में होने वाले संक्रमण से लडऩे की क्षमता प्रदान करता है।

नाश्ते में साबुत अनाज का सेवन उन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है, जिन्हें कमजोर बच्चेदानी के कारण गर्भ नहीं ठहर रहा है। दलिया, किनोवा ओट्स बहुत अच्छे विकल्प हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info