गर्भाशय कैंसर का मुख्य कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 08:48

जब एंडोमेट्रियम की कोशिकाओं में आनुवंशिक परिवर्तन होता है तो वे कोशिकाएं असामान्य हो जाती हैं। असामान्य होने के बाद, ये कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं जिससे ट्यूमर का निर्माण होता है। यह ट्यूमर एक समय के बाद कैंसर में बदल जाता है।

गर्भाशय (बच्चेदानी) में कैंसर के कारण –

जब एंडोमेट्रियम की कोशिकाओं में आनुवंशिक परिवर्तन होता है तो वे कोशिकाएं असामान्य हो जाती हैं। असामान्य होने के बाद, ये कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं जिससे ट्यूमर का निर्माण होता है। यह ट्यूमर एक समय के बाद कैंसर में बदल जाता है। अब ख़ास बात यह है कि एंडोमेट्रियम की कोशिकाओं में यह आनुवंशिक परिवर्तन क्यों होता है – इसके कारण की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने पर गर्भाशय कैंसर यानी बच्चेदानी में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन अंडाशय यानी ओवरी में बनने वाले सेक्स हार्मोन हैं। जब इन दोनों के संतुलन में बदलाव आता है तो एंडोमेट्रियम में भी बदलाव आ सकता है। शोध के मुताबिक, अगर एस्ट्रोजेन के स्तर में वृद्धि हो, लेकिन प्रोजेस्टेरोन के स्तर में वृद्धि न हो तो एंडोमेट्रियम की परत मोटी हो जाती है जो कैंसर का कारण बन सकती है।

कुछ ऐसे कारक भी हैं जो गर्भाशय कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। इसमें निम्न शामिल हो सकते हैं:

उम्र 60-70 वर्ष से अधिक होना
जिन्हें मेनोपॉज आ चूका है
हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी
मेनोपॉज देर से आना
पीरियड्स जल्दी शुरू होना
निःसंतानता या कभी प्रेगनेंसी नहीं होना
हार्मोनल परिवर्तन होना
वजन बढ़ना या मोटापा होना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info