गर्भावस्था की पहली तिमाही में गर्भ में क्या क्या परिवर्तन होते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 15:59

प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में मां में होने वाले बदलाव
पेट गड़बड़ रहना

कई बार देखने में आता है कि प्रेंगनेंसी के शुरुआती महीनों में महिलाओं का पेट खराब रहता है। ऐसे में महिला चिड़चिड़ी हो जाती है। वो अपने शरीर में हो रहे बदलाव को समझने की कोशिश करती है।

मूड स्विंग होना

इस दौरान मां का मूड हर मिनट बदलता रहता है। कई बार ऐसे देखने में आता है कि मां को रोने का मन अचानक से करने लगता है। महिला अपने शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर भी इन दिनों काफी परेशान रहती है। इस दौरान महिला को किसी खास सुगंध से दिक्कत भी हो सकती है।

मां का खाने के प्रति अरुचि होना

प्रेंगनेंसी की पहली तिमाही में कई बार मां को भूख लगना बंद या काफी कम हो जाती है। इससे मां को काफी कम कमजोरी लगती है। इस दौरान शरीर काफी सारे बदलावों से भी गुजर रहा होता है।

ब्रेस्ट का साइज बदलना

प्रेगनेंसी की शुरूआती हफ्ते से ही शरीर में कई तरह के बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। इनमें से एक है ब्रेस्ट का साइज बदलना। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस समय से ही ब्रेस्ट शिशु को दूध पिलाने के लिए तैयार होना शुरू हो जाता है। इस समय स्तनों में दर्द होना एक आम बात है। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह पर तेल से ब्रेस्ट की मसाज कर सकते है। जिससे आपको आराम मिलेगा।

बच्चे का वजन बढ़ना

प्रेगनेंसी की शुरुआत से ही मां को खानपीने पर बहुत अधिक ध्यान देना चाहिए। इन महीनों में गर्भ में बच्चे का विकास होना शुरू हो जाता है। अच्छे खानपान से शिशु स्वस्थ रहता है और उसके अंगों और इंद्रियों का विकास अच्छी तरह होता है। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपके डॉक्टर ने आपको जो खाने की सलाह दी है, वो आपको न पसंद हो। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से उस चीज के विकल्प के बारे में पूछना चाहिए या उसे अपने डाइट में अलग और नए तरीके से शामिल करने का तरीका खोजना चाहिए। जैसे अगर आपको दूध नहीं पसंद नहीं आ रहा तो आप शेक लें सकते है। इससे बच्चे का वेट तो बढ़ेगा ही। साथ में आपका मूड भी अच्छा होगा।
बच्चे का ब्रेन डेवलेप होना

शुरुआत के तीन महीनों में बच्चे के हार्ट से लेकर अन्य ऑर्गन बनना शुरु हो जाते हैं। इसलिए देखने में आता है कि मां को सबसे ज्यादा परेशानी इन्हें महीने में होती है। वही बच्चे का ब्रेन डेवलेप भी इसी बीच होना शुरू हो जाता है। बच्चे के लिए भी ये तीन महीने आसान नहीं होते हैं। इस समय मां को फोलिक एसिड समय पर लेना चाहिए। जिससे बच्चे का ब्रेन डेवलप अच्छे से हो सके।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info