गर्भवती होने पर आप कौन से दर्द निवारक ले सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 10:18

क्या गर्भावस्था में दर्दनिवारक दवा का सेवन सुरक्षित है?

गर्भावस्था के दौरान बेहतर है कि आईबूप्रोफेन का इस्तेमाल नियमित दर्दनिवारक दवा के तौर पर न किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भावस्था में नियमित रूप से आइबूप्रोफेन का सेवन आपके शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है।

गर्भावस्था के किसी भी चरण में आइबूप्रोफेन की एकबारगी खुराक लेने से शायद शिशु को कोई नुकसान न पहुंचे मगर विशेषज्ञ इसे लेकर एहतियात बरतते हैं और आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान इसे लेने की सलाह नहीं देते। कोई भी दर्दनिवारक दवा लेने से पहले हमेशा अपनी डॉक्टर से पूछ लें।

गर्भावस्था के पहले 20 हफ्तों में आइबूप्रोफेन लेने से निम्न समस्याएं हो सकती हैं:

गर्भपात का खतरा बढ़ जाना
शिशु के हृदय में विकार
शिशु के पेट की अंदरुनी परत (एब्डोमिनल वॉल) में विकार
अन्य शारीरिक असामान्यताएं जैसे कि खंड तालु (क्लेफ्ट पैलेट)


तीसरी तिमाही में (28वें हफ्ते की गर्भावस्था से) अक्सर आइबूप्रोफेन लेने से निम्न समस्याएं हो सकती हैं:

एमनियोटिक द्रव के स्तर में कमी
शिशु के हृदय के विकास को प्रभावित करना
प्रसव की शुरुआत में देरी और प्रसव ज्यादा देर तक चलना


गर्भावस्था के दौरान दर्द से राहत के लिए पैरासिटामोल लेना सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। यदि पैरासिटामोल से काम न बने, तो आइबूप्रोफेन तभी लें जब आपकी डॉक्टर इसकी अनुमति दे। हालांकि, आप ध्यान रखें कि हमेशा जितनी हो सके उतनी कम खुराक, सबसे छोटी से छोटी संभव अवधि के लिए लें।

यदि किसी स्वास्थ्य स्थिति जैसे कि रूमेटाइड अर्थराइटिस आदि की वजह से आपको आइबूप्रोफेन नियमित रूप से लेने की जरुरत हो, तो डॉक्टर आप पर निगरानी रखेंगी। आपके शिशु के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए उसकी भी नियमित निगरानी की जरुरत होगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info