गर्भपात के बाद जल्दी ठीक होने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Feb 2023 : 17:02

अबॉर्शन के बाद डाइट: किसी महिला के लिए गर्भपात (अबॉर्शन) का फैसला बेहद ही नाजुक होता है. अबॉर्शन के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से महिलाएं काफी कमजोर हो जाती हैं. इसलिए उन्हें अबॉर्शन के बाद अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है. अबॉर्शन के बाद कमजोरी के साथ-साथ शरीर में आयरन की कमी भी हो जाती है. ऐसे में उन चीजों का सेवन करें, जिससे आयरन की कमी पूरी हो सके. ऐसे में महिलाओं को पता होना जरूरी है कि गर्भपात के बाद किन चीजों का सेवन करें. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अबॉर्शन के बाद किन चीजों का सेवन करें. पढ़ते हैं आगे…

What Foods to Eat During Abortion

1. अबॉर्शन के बाद महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो सकती है. खून की कमी के कारण महिलाओं को एनीमिया भी हो सकता है. ऐसे में आयरन और विटामिन सी दोनों के सेवन से शरीर में खून की कमी हो सकती है. आयरन न केवल रेड ब्लड सेल्स को बनाकर शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं बल्कि विटामिन सी शरीर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ सकता है. ऐसे में आप पालक, चुकंदर, खजूर और कद्दू आदि का सेवन कर सकते हैं.

2. मानसिक तनाव को दूर करने में और रेड सेल्स के विकास में फोलिक एसिड आपके बेहद काम आ सकता है. गर्भपात के बाद महिलाओं के लिए फोलिक एसिड जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. ऐसे में आप एवोकाडो, बादाम, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं.

3. अबॉर्शन के बाद शरीर में कैल्शियम की भी कमी हो जाती है. ऐसे में महिलाओं को उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसके अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. ऐसे में आप हरी पत्तेदार सब्जियां, टोफू, सूखे मेवे, सीफूड, दूध, डेयरी उत्पाद आदि का सेवन कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info