गर्भपात के बाद मैं कब नहा सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 13:09

डिलीवरी के बाद आप कब नहा सकती हैं

जिन महिलाओं ने नैचुरल या वेजाइनल बर्थ दिया है, उनके लिए ज्यादातर डॉक्टर कुछ दिन बाद स्नान करने की सलाह देते हैं। फिर भी ये बॉडी टु बॉडी डिपेंड करता है कि आपको क्या सूट करेगा और क्या नहीं। इसलिए, कुछ भी करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें क्योंकि आपकी बॉडी डिलीवरी के बाद बहुत ज़्यादा सेंसिटिव हो जाती है।

डॉ भारती के अनुसार ”अपने स्टिच या कट को रोजाना गर्म पानी से धोएं लेकिन उस हिस्से को ज्यादा देर तक गीला न रहने दें। ऐसे रसायनों वाले केमिकल्स का उपयोग न करें जो आपके घाव को खराब कर सकते हैं।”
क्या है प्रसव के बाद पहली बार नहाने का तरीका

यदि आपके डॉक्टर ने कहा है कि डिलीवरी के इतने दिन बाद नहा लें और यदि आपको बुखार या कोई भी इन्फेक्शन है तो नहाना एक दो दिन अवॉइड ही करें।

जब नहाने जाएं तो अच्छी चप्पल पहनें, क्योंकि शरीर कमजोर होता है, ध्यान रहे कि आप फिसलें नहीं।

ध्यान रखें कि पानी न ज़्यादा गर्म हो न ज़्यादा ठंडा। साथ ही, किसी भरी केमिकल वाले साबुन या शैम्पू का प्रयोग न करें। आपको बॉडी रिएक्ट कर सकती है।

डिलीवरी के बाद शॉवर के नीचे बैठने और नहाने के लिए स्टूल या कुर्सी का इस्तेमाल करना अच्छा है।

प्रसव के बाद पहली बार नहाने से योनि स्राव हो सकता है। यह नॉर्मल है और चिंता का कारण नहीं है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info